Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में दो युवकों ने की आत्महत्या की कोशिश:एक की इलाज के दौरान मौत, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले में होली से ठीक पहले की रात आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को समय रहते बचा लिया गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहला मामला नगर पंचायत गड़वारा क्षेत्र के शिवराजपुर डिहवा का है। यहां विमल सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत फंदा काटकर विमल को नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरी घटना नगर पंचायत गड़वारा के चौरा मोहल्ले की है। यहां 22 वर्षीय मंजीत सोनी पुत्र पूर्णमासी सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी होते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंजीत के पिता पूर्णमासी सोनी की करीब एक माह पहले ही मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से मंजीत काफी मानसिक तनाव में था और पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था। सूचना मिलने पर अंतू थाना क्षेत्र की आरटीओ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गैस टैंकर में लगी भीषण आग:500 मीटर दूर तक दिखाई दिया धुआं, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    भाजपा MLC को साइबर ठगों ने किया 'डिजिटल अरेस्ट':मुंबई पुलिस बताकर डेढ़ घंटे तक डराया, सूझबूझ से मंसूबों में नहीं हो सके कामयाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment