Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड में नई टीम घोषित की:38 नेताओं को मिली जिम्मेदारी,10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री और 14 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए

    11 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए नई क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने 38 पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की है। नई टीम में अलग-अलग क्षेत्रों और वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री और 14 कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। पार्टी को उम्मीद है कि नई टीम के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अभियान तेज होगा। 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए नरेन्द्र राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, अशोक राजपूत, नीतू सिंह, पवन प्रताप सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, आशीष कोल, अर्चना त्रिपाठी, अमित समाधिया और अरविन्द मुरिया को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। 4 महामंत्री और 10 मंत्री आनन्द सिंह, आदित्य त्रिवेदी, शिवसिंह भारती और राजेश पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। वहीं बीरेंद्र तिवारी, प्रशांत राव चौबे, मनीष तिवारी, सरदार मनजीत सिंह, रविन्द्र सिंह शैटी, रमेश कुशवाहा, आनंद पटेल, विनोद कुशवाहा, रीता कटेरिया और वीरेन्द्र वर्मा को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। कार्यसमिति में 14 नेताओं को जगह सुधा मौर्य, आशा पाल, बसंती लारिया, निधि राजपाल, रागिनी भदौरिया, अमित चिखारिया, संजय विश्वकर्मा, रामपाल प्रजापति, नीरज श्रीवास्तव, लालबहादुर आर्य, मनोज निषाद, रामनरेश तिवारी, कुलदीप दुबे और बंशीधर श्रीवास्तव को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। नई टीम के सामने संगठन मजबूत करने की चुनौती नई कार्यसमिति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। नई टीम के सामने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने, संगठन को सक्रिय करने और बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में साइबर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार:10% कमीशन पर ठगों को बैंक खाते देते थे, 3.40 लाख रुपए का लेनदेन मिला
    Next Article
    आगरा एयरपोर्ट पर 'बम थ्रेट' की मॉक ड्रिल:टेबल टॉप एक्सरसाइज से परखी गईं सुरक्षा तैयारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment