Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समर्पण दिवस मनाया:सम्भल जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

    9 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय, एकता बिहार कॉलोनी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव मुख्य अतिथि और पूर्व जिला महामंत्री हरिओम शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कठेरिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को मनाई जाती है, जिसे भाजपा ‘समर्पण दिवस’ के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाती है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय का निधन 11 फरवरी 1968 को हुआ था। वे भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक और प्रमुख राष्ट्रवादी विचारक थे। ‘अंत्योदय’ सिद्धांत पर दिया जोर मुख्य वक्ता हरिओम शर्मा ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के पक्षधर थे। शर्मा ने कहा कि जब तक सबसे कमजोर और वंचित व्यक्ति का उत्थान नहीं होता, तब तक विकास अधूरा रहता है। वास्तविक प्रगति का आकलन गरीब और वंचित वर्ग को मिल रहे लाभ के आधार पर ही किया जाना चाहिए। ‘एकात्म मानववाद’ को बताया देश के लिए मार्गदर्शक मुख्य अतिथि राजेश यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा को देश के लिए नई दिशा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय स्वदेशी और लघु उद्योगों के प्रबल समर्थक थे और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प कार्यक्रम में परमेश्वर लाल सैनी, मंजू दिलेर, प्रभात शर्मा, योगेंद्र त्यागी, जयप्रकाश प्रजापति, सतीश अरोड़ा, मुकुल रस्तोगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में बीटेक छात्र समेत दो लोगों की मौत:मिर्जापुर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, बाइक डिवाइडर से टकराई
    Next Article
    राजपाल के भाई बोले- किसी ने नहीं की कोई मदद:शाहजहांपुर में कहा- मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा, भीख नही मांग रहा, चेक बाउंस मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment