Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाई हजार वकीलों ने कराया मेडिकल परीक्षण:हाईकोर्ट बार के स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे वकील

    1 hour ago

    1

    0

    हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्र ने लाइब्रेरी हॉल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। प्रारंभ मे अतिथि न्यायाधीशों, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष राकेश पांडे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया। संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय के अनुसार दो दिवसीय चिकित्सा शिविर के पहले दिन मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीके पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ एसपी सिंह, एमडी आई हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार, डॉ संकल्प केशरी, डॉ हर्ष गौरव, डॉ हसन अंसारी, डॉ विभु रंजन खरे, डॉ हेमंत कुमार, डॉ अल्का रावत, डॉ कमलेश सोनकर, डॉ सचिंद्र सिंह, डॉ सीमा अग्रवाल, डॉ प्रतीक सहगल, डॉ निशी पाठक, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ मृत्युंजय मिश्र, डॉ जागृति राना, डॉ विभधेश, डॉ पीयूष कुमार पांडेय ने टीम के साथ लगभग 2500 अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया और परामर्श दिया। इस अवसर पर शिविर के संयोजक संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह एवं आयोजक अजय कुमार मिश्र ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। महासचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि शिविर गुरुवार को भी चलेगा। इस अवसर पर कमलेश कुमार द्विवेदी, अमित सिंह, विवेक मिश्र, राजकुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरुण, बैरिस्टर सिंह, रामेश्वर दत्त pandey, बिन्दु कुमारी, अंजनी कुमार मिश्र, अंजली सिंह तोमर, कनक त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखंड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चंद्र शुक्ल, अनिरुद्ध सिंह, अवनीश चंद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय, आदित्य धर द्विवेदी एवं अमित सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक को मार दिया, अब दूसरे की बारी है:असलम का पिता बोला- बेटे के हत्यारे धमकी दे रहे, हत्याकांड की वजह बताई
    Next Article
    गुजरात की महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत:स्नान करते समय बिगड़ी तबीयत, बृज दर्शन के लिए आई थी महिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment