Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता-गोलीकांड के आरोपी के अयोध्या में होने का दावा:CCTV में परिवार संग दिखे, पत्नी बोली- राजनीतिक रंजिश में फंसाया

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में हुए भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह गोलीकांड में नया मोड़ सामने आया है। मामले में आरोपी बनाए गए अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुकुंद सिंह घटना के समय मौके पर नहीं थे। परिजनों की ओर से दिए गए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों में उनके अयोध्या में होने का दावा किया गया है। मुकुंद सिंह की पत्नी निम्मी सिंह के मुताबिक, 20 अप्रैल को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक उनके पति घर पर नहीं थे। वे अयोध्या में बजरंगबली के दर्शन करने के बाद एक होटल में परिवार के साथ वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे थे। CCTV फुटेज के अनुसार, वे रात 8:14 बजे से 9:25 बजे तक होटल में मौजूद रहे। रूट और टाइमिंग के भी साक्ष्य पेश पत्नी ने बताया कि रात 9:25 बजे मुकुंद सिंह अयोध्या से निकले। इसके बाद रात 10:09 बजे नवाबगंज क्रॉसिंग पर रुककर पान और बच्चों के लिए कोल्ड ड्रिंक खरीदी, जिसका ऑनलाइन भुगतान किया गया। रात 10:43 बजे बेलसर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया और 10:51 बजे वहां से निकलकर करीब 11:30 बजे घर पहुंच गए। इन सभी दावों के समर्थन में ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और CCTV फुटेज पुलिस को दिए गए हैं। पत्नी बोली- राजनीतिक रंजिश में फंसाया जा रहा निम्मी सिंह ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक रंजिश के चलते झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनके पास सभी सबूत मौजूद हैं और सच्चाई जांच में सामने आ जाएगी। पुलिस कर रही सभी पहलुओं पर जांच परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि परिवार की ओर से पेन ड्राइव के माध्यम से CCTV फुटेज उपलब्ध कराया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि घटना के समय आरोपी कहां थे और उनकी संलिप्तता है या नहीं। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद पूरे गोलीकांड का खुलासा किया जाएगा। सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण पर एक्शन:गोसाईंगंज में 2 प्लॉटिंग ध्वस्त, दूसरे इलाकों में अवैध रूप से बने व्यावसायिक निर्माण सील
    Next Article
    बच्चे का मर्डर, कपड़ों को बेटा समझ रही मां…VIDEO:झांसी में बोली- मुझे मार देता, कलेजे के टुकड़े को न काटता; मारकर बाप ने जान दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment