Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण पर एक्शन:गोसाईंगंज में 2 प्लॉटिंग ध्वस्त, दूसरे इलाकों में अवैध रूप से बने व्यावसायिक निर्माण सील

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी है। गोसाईंगंज में अभियान के तहत लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 2 अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, गोमती नगर, चिनहट, बीबीडी और सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में 4 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि महेन्द्र शुक्ला और अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-लक्ष्मनपुरवा व दुलारमऊ में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लॉटिंग का कार्य करते हुए अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह दुर्गेश सोनी और अन्य द्वारा सुलतानपुर रोड स्थित ग्राम-बक्कास में लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था। एलडीए से नक्शा पास करवाए बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा गोमती नगर, चिनहट, बी.बी.डी और सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रहलाद सिंह, विकास सिंह, डॉ. विक्रांत सिंह, रईस हैदर, मोहम्मद इरफान और अन्य द्वारा किये जा रहे 4 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। देवांश त्रिवेदी ने कहा कि एलडीए की तरफ से अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार मुहिम चल रही है। नियमों को ताख पर रखकर अवैध निर्माण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत:इंजेक्शन से रिएक्शन का आरोप, पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई
    Next Article
    भाजपा नेता-गोलीकांड के आरोपी के अयोध्या में होने का दावा:CCTV में परिवार संग दिखे, पत्नी बोली- राजनीतिक रंजिश में फंसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment