Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता के बेटे की शादी का VIDEO सामने आया:मेरठ में मेहंदी लगवाते समय गुनगुनाते रहे, एक साल बाद सुसाइड

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा में भाजपा नेता राजीव गुप्ता के बेटे प्रवल गुप्ता ने शादी की पहली सालगिरह 2 नवंबर को जहर खाकर जान दे दी। सालगिरह पर इकलौते बेटे की अर्थी उठी। प्रवल ने पत्नी और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे खुश दिख रहे हैं। प्रवल के शादी का वीडियो सामने आया प्रवल (26) अपनी इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित था। आज सोशल मीडिया पर उसकी शादी के वक्त के वीडियो सामने आए हैं। उन्हें देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। इसमें प्रवल बेहद खुशमिजाज अंदाज में अपने हाथों में शगुन की मेहंदी लगवाता दिख रहा है। चेहरे पर एक नई जिंदगी की शुरुआत की वो मासूम मुस्कान है, जिसे देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि यही हाथ एक दिन मौत का प्याला थाम लेंगे। पृष्ठभूमि में बज रहे फिल्मी गीतों पर परिवार के लोग, दोस्त और रिश्तेदार झूम रहे थे। पिता ने भी बेटे की जिद और उसकी खुशी के आगे अपनी मर्जी को झुका दिया था और पूरे दिल से बहू का स्वागत किया था। छह महीने का अलगाव भी न ला सका खुशियां शादी के कुछ दिन बाद ही इस हंसते-खेलते आशियाने को किसी की नजर लग गई। पति-पत्नी के बीच तनाव इस कदर बढ़ा कि पत्नी स्नेहा गुप्ता ने ससुराल में रहने से साफ मना कर दिया। प्रवल ने अपने बिखरते रिश्ते को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की। वह अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर, उनसे अलग छह महीने तक पत्नी के साथ रहा ताकि उनका वैवाहिक जीवन पटरी पर आ सके। तीन महीने पहले जब उनके घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया तो लगा शायद अब दूरियां मिट जाएंगी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, पत्नी का व्यवहार नहीं बदला और विवाद बढ़ता ही गया। प्रवल ने रोते हुए बनाया आखिरी वीडियो मामला जब पुलिस की परिवार परामर्श केंद्र (काउंसलिंग) तक पहुंचा तो वहां मिले मानसिक दबाव को प्रवल सहन नहीं कर पाया। 1 नवंबर को, यानी अपनी शादी की पहली सालगिरह से ठीक एक दिन पहले, उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। दुनिया से रुखसत होने से पहले उसने एक बेहद भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया। कांपती आवाज और डबडबाई आंखों के साथ प्रवल ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसे इस हद तक प्रताड़ित किया गया है कि अब उसके पास जीने का कोई रास्ता नहीं बचा है। अंतिम इच्छा के रूप में उसने अपनी तीन महीने की बेटी की कस्टडी अपने बूढ़े माता-पिता को सौंपने की गुहार लगाई। बहन बोली- ऐसा लगता है भाई आफिस गया है प्रवल की सबसे छोटी बहन आयुषि भी उस फैसले पर पछता रही है जो उसने अपने भाई की स्नेहा गुप्ता से शादी को लेकर लिया था। वह बताती हैं कि शादी के बाद जब स्नेहा गुप्ता घर आ गई तो कुछ दिन बाद से ही उनके व्यवहार में तलखी दिखने लगी। वह इरिटेट होने लगी थी। हंसी-मजाक का भी वह गलत ही रिप्लाई देने लगी थी। पिता ने कहा- अंतिम सांस तक लडूंगा लड़ाई प्रवल की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पिता को रह रहकर उस पल की याद आ रही है, जब उन्होंने इस परिवार से रिश्ते से साफ मना कर दिया था। प्रवल ने मां और बहन पर दबाव बनाया जिसके बाद पिता ने भी प्रवल की इच्छा के आगे सरेंडर कर दिया। शायद पिता को पहले ही आभास होने लगा था। इसलिए शादी तो हुई लेकिन यह शादी परिवार को खुशियां देने के बजाए जिंदगी भर का दर्द दे गई। पिता का कहना है कि वह बेटे को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनगर में दवा कारोबारियों की बैठक:हापुड़ जिलाध्यक्ष ने सीसीटीवी नियम पर उठाई आपत्ति, छोटे विक्रेताओं की परेशानी बताई
    Next Article
    बलिया में अनिल यादव बने जिलाध्यक्ष:ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव, घोषित हुई नई कार्यकारिणी की सूची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment