Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gorakhpur में बोले नितिन नवीन: Modi और योगी जैसे माटी के लाल करेंगे देश का नेतृत्व

    4 hours from now

    1

    0

    (फोटो के साथ) गोरखपुर, चार नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का नेतृत्व तथाकथित युवराज नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ‘माटी के लाल’ करेंगे। गोरखपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को संबोधित करते हुए नवीन ने विपक्ष पर चुनावी हार के बाद बहाने बनाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को ‘पार्ट टाइम नेता’ करार देते हुए कहा कि वह केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं जबकि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे वर्ष जनता की सेवा करते हैं।नवीन ने कहा, राहुल गांधी जी, भारतीय लोकतंत्र इतना मजबूत है कि आपके जैसे कितने भी तथाकथित युवराज आ जाएं, वे आएंगे और चले जाएंगे। इस देश का नेतृत्व इसी माटी के लाल नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ करेंगे। उन्होंने दावा किया कि दोनों नेताओं को देश की 140 करोड़ जनता का विश्वास प्राप्त है और वे लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।भाजपा अध्यक्ष ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली का जिक्र करते हुए दावा किया कि उसमें आयोजकों के अनुमान के मुकाबले 10 प्रतिशत लोग भी नहीं जुटे। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा और उसके सहयोगी दल देशभर में बड़ी रैलियां और मार्च निकाल रहे हैं जो राजग के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाता है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर नवीन ने कहा कि चुनाव हारने वाले दल अपनी संगठनात्मक कमजोरियों का आकलन करने के बजाय मतदाता सूची को दोष दे रहे हैं।उन्होंने सवाल किया कि जब एसआईआर नहीं हुआ था, तब विपक्षी दल चुनाव क्यों हार रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के राहुल गांधी के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने उन्हें किसी भी स्थान पर ईवीएम की जांच करने की चुनौती दी थी लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। नवीन ने मतदाता सूची से करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने के विपक्ष के दावे पर भी सवाल उठाया।उन्होंने दावा किया कि इनमें करीब ढाई करोड़ मृत मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियां थीं, जबकि लगभग छह करोड़ लोग अपने पंजीकृत पते से स्थानांतरित हो चुके थे, वहीं तीन करोड़ से अधिक लोगों के पते का सत्यापन नहीं हो सका। भाजपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची में करीब तीन करोड़ घुसपैठियों के होने का भी दावा किया। उन्होंने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि युवा मतदाता ऐसे ‘राजकुमारों’ को नकार रहे हैं।नवीन ने राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट करार देने संबंधी योगी आदित्यनाथ के बयान का जिक्र करते हुए तंज किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ रॉकेट ही नहीं, बल्कि उसका लॉन्चिंग पैड भी खराब है, इसलिए वह बार-बार असफल हो रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर गरीबी खत्म करने के वादे पूरे नहीं करने और गरीबों को विकास से दूर रखने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश तथा उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। नवीन ने कांग्रेस पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के निर्वाचन को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अवैध ठहराए जाने के बाद कांग्रेस ने कानून में बदलाव कर उस फैसले को निष्प्रभावी किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के राजनीतिक हितों के खिलाफ भी काम किया जबकि आज उसके नेता संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं।नवीन ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव घरों में रहे, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद की। उन्होंने विपक्ष पर कोविड टीके को लेकर पहले सवाल उठाने और बाद में वही टीका लगवाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव जीतने पर लोकतंत्र की तारीफ करता है, लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में हारने पर निर्वाचन आयोग तथा ईवीएम पर सवाल उठाने लगता है।नवीन ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और राजग की ताकत दिखाने के लिए 100 से अधिक मार्च निकाले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनादेश को चुनौती देकर देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भारत का लोकतंत्र मजबूत है, इसकी जड़ें गहरी हैं और आपकी नापाक मंशाएं कभी सफल नहीं होंगी।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Goa Police के निलंबित इंस्पेक्टर विकास डेकर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
    Next Article
    अगरतला नगर निगम चुनाव: Tripura Congress ने 49 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, CPM पर लगाया यह आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment