Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ में पति को देखने के बहाने घर में घुसा; पूछताछ में जुर्म कबूला

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के पति को देखने के बहाने उसके घर घुस गया। घटना सोमवार को मुसपिपरी गांव में हुई। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि आरोपी राममिलन सिंह ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती की और दुष्कर्म की कोशिश की। घटना के अगले दिन, मंगलवार को महिला ने महिगवां थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने राममिलन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, बुधवार को आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। पूछताछ और जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त तथ्य मिलने पर सुबह करीब 11:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने महिला के पति को देखने के बहाने घर जाने और उससे दुष्कर्म की कोशिश करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राममिलन सिंह (55) पुत्र स्वर्गीय गुमान सिंह के रूप में हुई है। वह महिगवां थाना क्षेत्र के हिम्मतपुरवा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खेती और मजदूरी का काम करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईओ की गाड़ी के आगे लेटा दुकानदार, VIDEO:50 हजार रुपये मांगने का आरोप, कहा- पालिका कर्मी ने पैसे की डिमांड की
    Next Article
    मेरठ के बाजारों में एडीजी ने निकाला फ्लैग मार्च:आबूलेन, सदर और सर्राफा बाजार में सुरक्षा परखी, 112 पर सूचना देने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment