Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता का मर्डर करने आए थे यूपी से शूटर:बिलासपुर में जमीन विवाद में हत्या की साजिश, फेल हुआ तो सराफा कारोबारी को लूटा

    10 hours ago

    1

    0

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से करोड़ों की ज्वेलरी लूटकांड के खुलासे के बाद नया मोड़ सामने आया है। इन्हीं आरोपियों को जमीन विवाद के चलते बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी दी गई थी। पार्षद पर हमला हुआ, लेकिन वो बच निकले थे। इसके बाद आरोपियों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स से लूटपाट की थी। BJP अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष और नारियल व्यापारी राजू सोनकर ने लोकल हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास की मदद से उत्तर प्रदेश से शूटर बुलवाया था। एसएसपी रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि, हथौड़े से हमला कर जेवर लूटने वाले आरोपी शहर के कई सराफा कारोबारियों की रेकी कर चुके थे। शनिवार को चारों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बिलासपुर लाया गया। जिसके बाद उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई। उन्हें यहां कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भी लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ में स्थानीय युवकों के लिंक और सुपारी लेकर BJP पार्षद की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नारद श्रीवास समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना, कैश और हथियार बरामद किए गए हैं। हिस्ट्रीशीटर से जेल में हुई थी दोस्ती लूटकांड का आरोपी विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला है, वो गांजा तस्करी भी करता था। जब वो बिलासपुर जेल में बंद था, तब उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास से हुई थी। जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। लूट से पहले BJP नेता की हत्या की ली थी सुपारी पुलिस के मुताबिक, लोकल हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास ने विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति के साथ मिलकर BJP पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी ली थी। टिकरापारा निवासी राजू सोनकर नारियल व्यापारी है, उसका बंधु मौर्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बंधु मौर्य से परेशान होकर राजू ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। नारद ने विनोद के साथ मिलकर 25 लाख रुपए में सौदा तय किया था। जिसमें 6 लाख रुपए एडवांस भी दिया गया था। BJP नेता पर किया था अटैक इसके बाद 18 दिसंबर की रात बदमाशों ने पार्षद की कार रोककर गोली मारने की साजिश रची। एक पिस्टल भी मंगवाई गई थी। सौदे की पूरी प्लानिंग हिस्ट्रीशीटर और बाहरी शूटरों के बीच कराई गई थी। हालांकि, हमले के दौरान बंधु मौर्य ने कार रोकने के बजाए तेजी से आगे बढ़ा दी थी। जिसके चलते उस रात वारदात टल गई थी। समोसा कारोबारी को लूटने की भी कोशिश हत्या की साजिश फेल होने के बाद आरोपियों ने लखन देवांगन उर्फ निट्टी समोसा वाले को लूटने की साजिश रची। सुबह उसके घर से निकलने के दौरान वारदात की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया, बाकी भाग निकले। महालक्ष्मी ज्वेलर्स को बनाया निशाना फरवरी 2026 में आरोपियों ने फिर साजिश रची। महालक्ष्मी ज्वेलर्स की रेकी की गई। 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे ज्वेलर्स संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर सोने के जेवर कार (CG 10 AH 7701) में रखकर घर जा रहे थे। अंधा मोड़ के पास आरोपियों ने ईको कार से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। बाहर निकलते ही पिस्टल तानकर मारपीट की और कार में रखे 4 बैग लूट लिए। जिसमें करीब 2 किलो सोना, 200 ग्राम तैयार जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड और 3.50 लाख कैश था। आरोपी क्विड कार छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गए। यूपी भागे आरोपी, घेराबंदी कर गिरफ्तारी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बनारस रोड की ओर भागे हैं। टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई। थाना अहरौरा (मिर्जापुर) पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर विजय लांबा, विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति, करीम खान और मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 2 आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ था। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका और हथियार बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। ये आरोपी हुए गिरफ्तार विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति (33), अनूपपुर (म.प्र.) करीम खान (32), बरेली (उ.प्र.) विजय लाम्बा (52), नई दिल्ली मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा (32), गौतम बुद्ध नगर, नोएडा (उ.प्र.) इरफान अली (32), बिलासपुर (छ.ग.) नारद उर्फ सुमित श्रीवास (42), बिलासपुर (छ.ग.) राजू सोनकर (38), बिलासपुर (छ.ग.) ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… लूट के आरोपियों का UP में शॉर्ट एनकाउंटर: 5 करोड़ का सोना जब्त, बिलासपुर सराफा व्यापारी से की थी लूट; सभी आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से लूट के सभी आरोपी पकड़े गए हैं। वारदात के बाद 4 बदमाश यूपी भाग गए थे। जहां पुलिस ने उनका शॉर्ट एनकाउंटर किया। पैर में गोली लगते ही चारों बदमाश पकड़े गए। उनके कब्जे से साढ़े 5 करोड़ का सोना, डेढ़ लाख कैश और पिस्टल बरामद हुआ है। वहीं पांचवा आरोपी बिलासपुर से पकड़ाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लावारिश लाश का अंतिम संस्कार, जिंदा आदमी मुर्दा बना:कानपुर में युवक का आधार, DL कैंसिल, अस्पताल बोला- मेरे बस में नहीं है
    Next Article
    कानपुर में 5 साल में 1297 बच्चे लापता:यूपी में एक दिन में 22 बच्चे हो रहे चोरी; बच्चा चोर गैंग अस्पताल-मंदिर में सबसे अधिक एक्टिव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment