Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी रिवॉल्वर:​अलीगढ़ में नाबालिग बेटे ने की तीन राउंड फायरिंग, बेटा थाने के बाहर से फरार

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के शिवपुरी में भाजपा नेता के नाबालिग बेटे ने पड़ोसी पर फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंचे भाजपा व व्यापार मंडल के नेता हेमंत गर्ग ने मामला शांत करने के बजाय पड़ोसी के सीने पर पिस्टल तान दी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका बेटा थाने के बाहर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। होली वाले दिन हेमंत गर्ग के बेटे का पड़ोसी विशाल शर्मा के हमउम्र भांजे से विवाद हुआ था। गुरुवार शाम को यह विवाद मोबाइल पर हुई चैटिंग और गाली-गलौज के बाद और गहरा गया। इसके बाद विशाल शर्मा शिकायत लेकर हेमंत के घर पहुंचे। उनके हाथ में डंडा होने पर भाजपा नेता का बेटा घर के अंदर से पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया। ​तीन राउंड फायरिंग की विशाल शर्मा का आरोप है कि नाबालिग लड़के ने उन पर निशाना साधते हुए तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली उनके कान के पास से होकर गुजरी। इसी दौरान हेमंत गर्ग बाहर आए और उन्होंने बेटे से पिस्टल छीन ली। वायरल वीडियो में हेमंत भी गुस्से में पिस्टल को विशाल के सीने पर तानकर उन्हें धमकाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वह पिस्टल उनका बेटा छीन लेता है। 500 रुपए चंदे में न देने पर विवाद का आरोप ​सूचना मिलते ही थाना बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस विशाल व हेमंत को थाने ले आई। यहां पर हेमंत गर्ग का आरोप था कि होली पर चंदे के रूप में 500 रुपए न देने पर पड़ोसी परेशान कर रहा था। वह डंडा लेकर घर पर मारपीट करने के इरादे से पहुंचा था। इसके बाद विवाद बढ़ गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश प्रभारी निरीक्षण विजय सिंह का कहना है कि विशाल की तहरीर पर हेमंत गर्ग और उनके बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हेमंत गर्ग हिरासत में हैं, लेकिन उनका बेटा पुलिस को गच्चा देकर थाने के बाहर से ही गायब हो गया। पुलिस अब लाइसेंसी हथियार की बरामदगी और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN अस्पताल में होली पर 365 मरीजों का इलाज:मेडिसिन विभाग में 67, ट्रॉमा सेंटर में 38 और इमरजेंसी ओपीडी में 260 मरीज
    Next Article
    लखनऊ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की आठ उड़ानें रद्द:450 से अधिक टिकट रद्द, एयरलाइनों ने दिया रिफंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment