Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SRN अस्पताल में होली पर 365 मरीजों का इलाज:मेडिसिन विभाग में 67, ट्रॉमा सेंटर में 38 और इमरजेंसी ओपीडी में 260 मरीज

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागरज में होली के दौरान स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (SRN अस्पताल) में मरीजों की बड़ी संख्या में उपचार किया गया। बुद्धवार सुबह 8 बजे से गुरूवार शाम 6 बजे तक इमरजेंसी व विभिन्न विभागों में कुल 365 मरीजों का इलाज हुआ। मेडिसिन विभाग में 67, ट्रॉमा सेंटर में 38 तथा इमरजेंसी ओपीडी में 260 मरीज पहुंचे। फूड पॉइजनिंग के मामले सबसे ज्यादा रहे। इसके अलावा रंगों से एलर्जी, त्वचा जलन, सड़क हादसे व नशे में गिरने के केस भी दर्ज किए गए। इस दौरान अनियमित खानपान, बासी भोजन व तले-भुने व्यंजनों से फूड पॉइजनिंग के मरीज ज्यादा रहे। जिन्हें उल्टी, दस्त, पेट दर्द व कमजोरी की शिकायत रही। चिकित्सकों ने सभी को तत्काल उपचार दिया। प्रधानाचार्य डॉ. वी.के. पांडेय ने जानकारी दी कि होली पर विशेष इमरजेंसी व्यवस्था की गई थी। अतिरिक्त डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहे, जिससे कोई गंभीर स्थिति नहीं बनी। युवाओं में नशे व तेज वाहन चलाने से ट्रॉमा केस भी आए, लेकिन अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर व बर्न यूनिट ने बेहतर सुविधा दी। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी व सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतोष सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को तुरंत उपचार दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तत्काल कोटे की सीटें मिनटों में खत्म:दिल्ली-मुंबई रूट की सीटें पांच मिनट में खत्म, यात्रियों को नहीं मिला मौका
    Next Article
    भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी रिवॉल्वर:​अलीगढ़ में नाबालिग बेटे ने की तीन राउंड फायरिंग, बेटा थाने के बाहर से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment