Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेताओं के बीच जमकर फायरिंग:23 सेकेंड में 12 राउंड गोलियां चलीं, 3 को गोली लगी; अलीगढ़ में हुआ गैंगवार

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में इंस्टाग्राम पर रील डालने को लेकर भाजपा नेताओं के 2 गुट आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच ​जमकर फायरिंग हुई। 23 सेकेंड में 12 राउंड गोलियां चलाई गईं। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। फायरिंग में 3 लोगों को गोली लगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फायरिंग 12 मार्च को हुई थी, लकेन इसका वीडियो आज (गुरुवार) सामने आया। ​13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। 2 तस्वीरें देखिए… भाजयुमो से जुड़े हैं दोनों आरोपी सीओ द्वितीय धनंजय ने बताया कि सराय हकीम बाजार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंत्री हर्षद हिंदू और महेश शर्मा के बीच गैंगवार हुई थी। हर्षद हिंदू की इंस्टाग्राम की एक रील पर मोहित शर्मा ने टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर जमकर गाली-गलौज हुई। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ा कि हर्षद गुट के लोगों ने महावीरगंज में मोहित के साथ मारपीट की। मोहित के साथ मारपीट के बाद झगड़े की आशंका को देखते हुए हर्षद ने सराय हकीम में अपनी टीम को इकट्ठा कर लिया था। इसके बाद 12 मार्च की शाम सराय हकीम के बाजार में दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। 3 लोगों को गोली लगी, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया वीडियो में दिख रहा है कि गोली लगने से एक युवक सड़क पर गिर गया। उसके साथी उसे उठाकर लेकर जा रहे हैं। वहीं, हमलावर गलियों में छिपकर गोलियां चला रहे हैं। फायरिंग में शोएब के पेट के पास, शानू वाल्मीकि और आयुष शर्मा के पैर में गोली लगी थी। ​पुलिस ने हर्षद गुट से ताल्लुक रखने वाले घायल हिस्ट्रीशीटर शोएब अहमद और शानू वाल्मीकि को भी इलाज के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। CO ने बताया फरार लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही सीओ द्वितीय धनंजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हर्षद के बुलाने पर ही वहां जमा हुए थे। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे मुख्य आरोपियों मोहित शर्मा, अमन पंडित, प्रखर राठी और मन्नू पंडित की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों गैंग के अवैध धंधों पर भी कड़ी चोट की जाएगी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़िए- लखनऊ में कपड़े उतारकर छात्रों का प्रदर्शन, सिलेंडर का कटआउट लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे, पुलिस उठा ले गई लखनऊ में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में सिलेंडर के कटआउट लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे। कपड़े उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीखी नोकझोंक हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोरा फतेही के खिलाफ यूपी में फतवा:शाही मुफ्ती बोले- 'सरके चुनर' गाना अश्लील; एक्ट्रेस को दर्दनाक दंड मिलेगा
    Next Article
    'अतीक अहमद आतंकवादी, आतंकवादी दिखाने में क्या प्रोपेगेंडा':प्रोड्यूसर अमित जानी बोले- इसलिए सरकार ने मिट्टी में मिला दिया, धुरंधर मूवी से सच उजागर हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment