Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी LU पहुंचे:शिवाजी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए, कहा- राहुल गांधी की टिप्पणी पर ध्यान मत दें

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। वह मालवीय सभागार में छत्रपति शिवाजी के जयंती समारोह में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी की टिप्पणी पर ध्यान मत दिया करें। दरअसल, पंकज चौधरी छत्रपति शिवाजी कर्मयोगी सम्मान समारोह का कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। दोपहर बाद करीब 2 बजे वो कैंपस के मालवीय हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में रहने के बाद करीब साढ़े 3 बजे बाहर निकले। इस दौरान मालवीय हॉल के बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने राहुल गांधी के यूपी दौरे पर कमेंट किया। शिवाजी को बताया प्रेरणास्रोत इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवाजी हमारे महापुरुष थे। उन्होंने समाज को दिशा देने का काम किया है। उनसे जुड़ा इतिहास पढ़ने पर ये पता चलता है कि उन्होंने युवा, किसान, गरीब, मजदूर और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया। आज उनकी जन्म जयंती के कार्यक्रम में समाज और देश को आगे बढ़ाने की उनकी विचारधारा पर चलने का प्रण लिया। सदन में लाउड स्पीकर लगाने के सवाल पर दिया ये जवाब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की रमजान में सदन में लाउड स्पीकर लगाने की मांग पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार इस पर निर्णय लेगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता नीरज सिंह और मेयर सुषमा खर्कवाल मौजूद रहीं। राहुल गांधी पर दिया ये जवाब इस दौरान राहुल गांधी की गृह मंत्री पर की गईं टिप्पणी के बाद आज सुलतानपुर कोर्ट में पेशी के सवाल पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल की टिप्पणी पर बहुत ध्यान मत दिया करें। ये कहकर वो चल दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के इंजीनियर और उसकी पत्नी को फांसी होगी:बच्चों का यौन शोषण करके वीडियो बनाकर बेचता था; जज बोले- मरते दम तक लटकाओ
    Next Article
    कुम्हार को GST विभाग ने एक करोड़ का नोटिस भेजा:रायबरेली में बोला- 3 पुश्तों से तो बर्तन बना रहा, परिवार समेत सुसाइड कर लूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment