Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पश्चिम की क्षेत्रीय कार्यसमिति की सूची घोषित:2027 चुनाव को देखते हुए पार्टी ने साधा जातीय समीकरण, पूरी लिस्ट देखिए

    14 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने गुरुवार देर शाम पश्चिम की क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। 24 पदाधिकारियों और 13 सदस्यों कुल 37 लोगों की कार्यसमिति में हर वर्ग, जाति को साधते हुए नामों का चयन किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग से लेकर पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलितों को स्थान दिया है। वैश्य, ठाकुर, ब्राहमण, गुर्जर और विभिन्न वर्गों से नामों को लिस्ट में जगह मिली है। वहीं मेरठ महानगर की टीम से आउट होने वाले नामों को भी लिस्ट में स्थान दिया गया है। सूची में नोएडा की भूमिका दिखी प्रभावी कुछ नाम ऐसे हैं जिनको किसी अन्य दायित्व के लिए लखनऊ से दिल्ली तक की सिफारिश की गई थी, जो सूची देखकर पूरी सफल होती नजर नहीं आई। कार्यकर्ताओं में अंदरखाने चर्चा है कि लिस्ट में लखनऊ और संगठन से ज्यादा नोएडा का प्रभुत्व नजर आ रहा है। नोएडा में बैठकर पार्टी के दो बड़े चेहरों की महती भूमिका रही है। स्पेशल 37 की टीम में हर वर्ग को साधा पश्चिम में भाजपा की स्पेशल 37 की टीम में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री, 13 क्षेत्रीय सदस्य बनाए गए हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर विनोद त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, प्रवीण मित्तल, बिजेंद्र कश्यप, अंकुर राणा, राजीव सिसोदिया, प्रदीप सैनी, विनादे चौघरी, सुभाष वाल्मीकि को बनाया गया है। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, हरीश सिंह, संजीव सिक्का गोयल, रुपेंद्र सैनी को बनाया गया है। क्षेत्रीय मंत्री अजय भारद्वाज भराला, कुमुदिनी चौधरी सैनी, हरजिंदर कौर, सुखविंदर सोम, नितिन मलिक, महेश बाली, दीपक रिषि गौड़, वरुण गोयल, सौरव पाल लोधी, आयुष पवार का नाम है। सदस्यों में मनोज शर्मा, गीता शर्मा, नितिन शर्मा, राजे कसाना, रवीना सिंह, कृषण चंद सैनी, रोहिल वाल्मीकि, हरमीत बख्शी, हेमंत लोधी, ललित गर्ग मोदी, संजय राणा, सतेंद्र चौधरी और राजीव लोचन प्रजापति का नाम है। यहां देखिए पश्चिम क्षेत्र कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    जैविक पिता अपने नाजायज़ बेटे को गोद ले सकता है:हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम' के तहत हाईकोर्ट का फैसला
    Next Article
    कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी नौशाद की पत्नी गिरफ्तार:25 हजार का था इनाम, 14 लोगों की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment