Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक बोले-गुंडे भूमिगत हो गए या राम को प्यारे:बेटे ने दिल्ली के तरुण हत्याकांड पर कहा- कट्टरपंथियों को मुंहतोड़ जवाब दूंगा

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के कटरा बाजार विधानसभा में आज सोमवार देर शाम भारतीय इंटर कॉलेज में भाजपा विधायक बावन सिंह और उनके पुत्र हलधरमऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वैभव सिंह उर्फ मोनू सिंह ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए। विधायक बावन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कानून का राज है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नारा लगता था 'जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उसमें बैठा बड़ा से बड़ा गुंडा'। उन्होंने दावा किया कि योगीराज में माफिया और गुंडे या तो भूमिगत हो गए हैं, या जेल चले गए हैं, या फिर राम को प्यारे हो गए हैं। वहीं, भाजपा विधायक के बेटे और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हलधर मऊ वैभव सिंह उर्फ मोनू सिंह ने दिल्ली के तरुण हत्याकांड को लेकर कहा कि कुछ कट्टरपंथी लोग तरुण के घर पर उत्पात कर रहे थे। जब तरुण ने उन्हें रोका, तो उसकी हत्या कर दी गई। वैभव सिंह ने आगे बताया कि तरुण अभिमन्यु की तरह अकेले ही घंटों तक हमलावरों से लड़ा, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। अपनी जान गंवाने से पहले वह अंतिम सांस तक लड़ता रहा। उसने 4 से 5 हमलावरों के हाथ-पैर तोड़ दिए और सिर फोड़ दिया, लेकिन जब 40 से 50 लोगों ने उसे घेर लिया, तो अंततः उसकी हत्या कर दी गई। मोनू सिंह ने कहा कि इन लोगों से क्या हम भाईचारे की उम्मीद कर सकते हैं इतने कट्टरपंथी विचारधारा वालों के साथ क्या भाईचारा संभव है। कटरा विधानसभा में क्या संभव है सुबह आप रोजा इफ्तारी कीजिए और शाम को आप होली मिलन कीजिए। यह हमारे लिए संभव नहीं है उसे तरुण नाम के व्यक्ति को इंसाफ मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए। इससे उनकी कट्टर मानसिकता पता चलती है कि यह लोग हमारे समाज के प्रति कितनी नफरत रखते हैं। लेकिन हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग बैठे हुए हैं जो धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं। हिंदू धर्म हमें कभी नहीं सिखाता कि हम किसी से नफरत करें लेकिन हिंदू धर्म हमें कायर होना भी नहीं सिखाता है। हम अपने धर्म की रक्षा न कर सके यह भी हमें नहीं सिखाता है अपने धर्म के लिए आवाज उठाना अगर अगर कट्टरता है तो मैं कट्टर हूं। मुझे अगर अपने धर्म के लिए लड़ाई लड़ना पड़ा तो मैं लडूंगा तीन कट्टरवादियों और कट्टरपंथियों को मुंहतोड़ जवाब दूंगा। मैं जानता हूं कि कटरा विधानसभा के सभी सनातन समाज के लोग यहां की हिंदू जनता मेरे साथ खड़ी है और इन लोगों को समय-समय पर हमारे द्वारा जवाब दिया भी जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बलिदान दिवस मनाया गया:गौसेवा आयोग अध्यक्ष बोले- नए भारत के निर्माण की प्रेरणा लें
    Next Article
    Madhu Mantena Ira Trivedi Baby: फिल्म 'गजनी' प्रोड्यूसर के घर गूंजी किलकारी, मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी के घर आया नन्हा मेहमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment