Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक JE से बोले- मुंह में यूरिन कर दूंगा:बलरामपुर में लाइट नहीं आई, तो खैर नहीं, तुमको मारेंगे जरूर

    5 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में राम नवमी पर भाजपा विधायक ने JE को धमकी दी। कहा- तुम मुझे नहीं जानते, मैं मुंह में यूरिन कर देता हूं। राम नवमी पर हमारे इलाके की लाइट काटोगे। अगर इसी टाइम लाइट नहीं आई, तो तुम्हारी खैर नहीं। तुम्हारे चीफ को बता चुके हैं कि तुमको जरूर मारेंगे। सदर तहसील के पडरी रैकवार गांव में बिजली कट गई थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सदर विधायक पलटूराम से की। इसके बाद विधायक ने बिजली विभाग के जेई राम चरित्र को फोन करके जमकर हड़काया। विधायक का आरोप है कि जेई ने खुद मौके पर मौजूद रहकर बिजली कटवाई, जिससे त्योहार के दिन गांव अंधेरे में डूब गया। दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। भाजपा विधायक और JE की फोन पर बातचीत पढ़िए… ऑडियो में विधायक पलटू राम कहते हैं- तुमने रामनवमी पर तीन जगहों पर लाइट काट दी। इसी समय अगर लाइट नहीं जुड़वाई तो तुम्हारी खैर नहीं है। तुम अभी मुझे जानते नहीं हो। तुमने अभी मेरा वो रूप नहीं देखा है, मैं मुंह में यूरिन कर देता हूं। तुम सुबह ही छुट्टी लेकर निकला जाओ, नहीं तो अगर तुम सुबह मुझे मिल गए तो फिर समझना। मैं तुम्हारी बात मानूंगा की जनता की बात मानूंगा। मैं तुमको जाने नहीं दूंगा। तुम्हारी बहुत दिनों से शिकायत मिल रही है। JE ने आरोपों को नकारा जेई राम चरित्र ने विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा- बिजली कटौती जानबूझकर नहीं, बल्कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई थी। अब मामला खत्म हो चुका है। विधायक बोले- जई से जनता लंबे समय से परेशान है विधायक पलटूराम ने कहा कि जेई की कार्यशैली से आम जनता लंबे समय से परेशान है। त्योहार के दिन जानबूझकर बिजली कटवाई गई। विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी, बल्कि सिर्फ सुधार करने के लिए सख्त हिदायत दी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की सगाई, रिंग पहनाकर गले लगे, 'चल प्यार करेगी...' गाने पर जमकर नाचे यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। संभल में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे एसपी बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:हादसे में सवार बाल-बाल बचे, कार क्षतिग्रस्त
    Next Article
    रामनवमी पर फर्रुखाबाद में निकल रही शोभायात्रा:बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल, जगह-जगह पुष्प वर्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment