Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक के बेटे ने टोलकर्मी को मारा थप्पड़, VIDEO:आगरा में बैरियर न उठाने पर हुआ विवाद, गाड़ी से उतरते ही पीटने लगा

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में फतेहपुर सीकरी के विधायक चौ. बाबूलाल के बेटे सुरेश ने टोलकर्मी को थप्पड़ मारे। पहले टोल देने को लेकर टोलकर्मी से बहस हुई। तभी सुरेश गुस्से में गाड़ी से उतरा और टोलकर्मी को 2 थप्पड़ मार दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक का बेटा टोलकर्मी को पीटता है। कुछ देर बाद वह दोबारा उसे मारने के लिए दौड़ता है। हालांकि टालकर्मी उसे रोक लेते हैं। घटना मंगलवार दोपहर की रायभा टोल प्लाजा की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… फतेहपुर सीकरी के विधायक चौ. बाबूलाल का बेटा सुरेश विधायक लिखी गाड़ी से मथुरा से ग्वालियर जा रहा था। रायभा टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी। गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था। गाड़ी पर वीआईपी पास लगा होने के बाद भी करीब 2 मिनट तक बैरियर नहीं उठाया गया। इस पर सुरेश गुस्से में गाड़ी से उतरा। उसने टोल कर्मचारी संजय सिंह निवासी दौरेठा आगरा के साथ मारपीट की। उसके गाल पर लगातार 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सुरेश अपनी गाड़ी की तरफ लौटने लगा। तभी वह अचानक पीछे मुड़ा और दोबारा टोलकर्मी की तरफ बढ़ा। हालांकि अन्य टोल कर्मचारियों ने उसे रोक दिया। पूरी घटना टोल के सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में फतेहपुर सीकरी भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल का बेटा सुरेश, उनकी पत्नी और बच्चे बैठे थे। विधायक ने कहा- टोल प्लाजा कर्मचारी ने की अभद्रता भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल ने बताया- टोल प्लाजा कर्मचारी द्वारा बेटे के साथ अभद्रता की गई। बेटे ने अपना परिचय दिया। उनसे कहा कि गाड़ी पर विधानसभा का स्टीकर लगा है। उन्होंने मुझसे फोन पर बात कराने का भी प्रयास किया, लेकिन टोल प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी। बेटे को उकसाया गया। जब एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी हरकत की गई, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा। ये सब उनके विरोधियों की साजिश है। उनके द्वारा ही वीडियो वायरल कराया गया। आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद पीड़ित संजय ने बताया- गाड़ी मथुरा जिला की थी, इसलिए मैंने उनसे आधार कार्ड मांगा। इस पर गाड़ी चालक गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। गाड़ी पर फास्टैग नहीं था टोल मैनेजर ईश्वर शर्मा ने बताया- गाड़ी पर फास्टैग नहीं था। यूपी 85 नंबर की गाड़ी होने की वजह से आधार कार्ड दिखाने को कहा। इस बात पर मारपीट की गई है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मेरठ में परिवार के 6 लोग एक साथ जिंदा जले, इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी सोमवार की देर शाम नमाज पढ़ने गया था, तभी दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला शिक्षिका को जान से मारने और बलात्कार की धमकी... फिर कटघरे में शिक्षा विभाग, बहस तेज
    Next Article
    उत्पीड़न का आरोप लगा महिला स्टॉफ ने दिया इस्तीफा:KGMU में HRF स्टोर में थी तैनाती, कुलपति ने विशाखा चेयरमैन को भेजी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment