Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया बोले- असली PDA बीजेपी के साथ:गोंडा का एक दिवसीय दौरा किया, कहा- BJP के अलावा सभी पार्टियों में परिवारवाद हावी

    2 hours ago

    1

    0

    भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' नारे पर निशाना साधा। रामपुर कारखाना, देवरिया से विधायक चौरसिया ने दावा किया कि असली पीडीए भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि जो दल पीडीए की बात करते हैं, समय आने पर वे परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं। इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जहां लोकतंत्र है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक आदिवासी समाज की बेटी देश के सर्वोच्च पद, राष्ट्रपति के पद पर आसीन हैं। चौरसिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और खुद का भी जिक्र किया, यह दर्शाते हुए कि भाजपा सभी समाज के लोगों को साथ लेकर काम करती है। विधायक चौरसिया ने आगे कहा कि आजादी के बाद से बनी सभी पार्टियों में, भाजपा को छोड़कर, परिवारवाद हावी रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सच्चा लोकतंत्र है और पीडीए का असली पक्षधर केवल भाजपा ही है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ और महाराजा सुहेलदेव जैसे महापुरुषों के सम्मान का उल्लेख किया। चौरसिया ने कहा कि वर्तमान सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर चल रही है और सभी महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए देश की गौरव गाथा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के सपने को साकार करते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर ऊंचा उठाने की बात भी कही। कहां जो स्वामी विवेकानंद ने बात की थी कि सभी समाज के लोगों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। भारत को एक उन्नत देश के रूप में बनाया जाए भारत को एक विकसित देश के रूप में बनाया जाए उसको लेकर के हम लोग काम कर रहे हैं। सभी समाज के लोगों को लेकर के भारतीय जनता पार्टी चलने का काम कर रही है यहां पर कोई भी जातिवाद नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोलापुर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत:ब्लॉक मुख्यालय के सामने ट्रक-स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर लगने से दूध व्यवसायी ने गंवाई जान
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:हापुड़ पुलिस ने विशेष अभियान में पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment