Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:AI समिट में प्रदर्शन पर कासगंज में विरोध, माफी की मांग

    19 hours ago

    1

    0

    कासगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह विरोध दिल्ली में आयोजित ग्लोबल AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन के खिलाफ था। भाजयुमो ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में यह प्रदर्शन राज कोल्ड चौराहे पर किया गया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और 'राहुल गांधी माफी मांगो' जैसे नारे लगाए। भाजयुमो का आरोप है कि यूथ कांग्रेस ने AI समिट के भीतर कथित तौर पर उपद्रव किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि AI समिट भारत के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक अवसर है, जहाँ दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ भारत की प्रगति देखने आए हैं। प्रतिहार ने आरोप लगाया कि ऐसे समय में समिट के भीतर प्रदर्शन करना और भारत विरोधी नारे लगाना देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब भारत वैश्विक स्तर पर तकनीक और नवाचार का केंद्र बन रहा है, तब कांग्रेस देश के विकास और गौरव को स्वीकार नहीं कर पा रही है। भाजयुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि जो भी संगठन या शक्तियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को नीचा दिखाने का प्रयास करेंगी, युवा मोर्चा उनका सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध करता रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत, यश उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, सुधांशु मौर्य, अमरदीप, नरेंद्र कुमार और अंशुल अग्रवाल शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव:मां बोली- ससुराल वालों ने पैसे के लिए मार डाला, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    लखनऊ बीमा संस्थान ने डिजिटल सुरक्षा पर सेमिनार किया:ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment