Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव:मां बोली- ससुराल वालों ने पैसे के लिए मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

    17 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बल खुर्द गांव में शुक्रवार देर रात एक 32 वर्षीय महिला का शव उसके कमरे में सीलिंग फैन में दुपट्टे से लटका मिला। घटना की जानकारी ससुराल पक्ष ने शनिवार की सुबह 3 बजे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतका की पहचान जरीना के रूप में हुई है। वह अपने पति के ननिहाल में रह रही थी। उसका पति आशिक अली उर्फ गोलू कुछ दिनों से काम के सिलसिले में हैदराबाद में रह रहा है। घटना की खबर मिलते ही जरीना के मायके में चीख पुकार मच गया। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी बेटी को वापस लाने की गुहार लगाती रही। जरीना का मायका महराजगंज जिले के पुरैना थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में है। सूचना मिलने पर उसके पिता जब्बार और मां वसीजा शनिवार दोपहर बल खुर्द पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जरीना को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। जरीना की मां का आरोप है कि- मैंने समूह से 70 हजार रुपये निकालकर बेटी को दिए थे, ताकि उसके बच्चे का मुसलमानी कराया जा सके। लेकिन पैसों के लालच में मेरे दामाद, उसके माता-पिता और नाना-नानी ने मिलकर मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की मां के आरोप और मौके पर हुई घटना पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर एक घंटे में दो हादसे:पांच से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
    Next Article
    भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:AI समिट में प्रदर्शन पर कासगंज में विरोध, माफी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment