Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू अध्यक्ष विजेंद्र यादव बोले- व्यापार समझौता डेथ वारंट:बोले- रद्द न हुआ तो दिल्ली का घेराव करेंगे किसान, नोटों के हार से हुआ जोरदार स्वागत

    6 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव बुधवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यादव ने इस समझौते को किसानों के लिए विनाशकारी बताते हुए इसे 'डेथ वारंट' करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समझौते को रद्द नहीं किया गया, तो देश भर में किसान आंदोलन की तर्ज पर दिल्ली का घेराव किया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह बखूबी जानती है कि अमेरिका के साधन संपन्न किसानों और उनकी आधुनिक तकनीक के सामने भारत का छोटा किसान कभी नहीं टिक पाएगा। यह समझौता सीधे तौर पर भारतीय कृषि को बर्बाद करने की साजिश है। विजेंद्र सिंह ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि किसान खेती करना छोड़ दें। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की योजना कृषि क्षेत्र को बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने की है, ताकि भविष्य में किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बनकर काम करने को मजबूर हो जाएं। उन्होंने इस किसान विरोधी समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की। विजेंद्र सिंह यादव कलेक्ट्रेट में आयोजित 'किसान दिवस' कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के समक्ष जिले के किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान का बकाया मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि भुगतान न होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विजेंद्र सिंह के अनुसार, जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। भाकियू नेता ने साफ कर दिया कि संगठन अब चुप नहीं बैठेगा और जल्द ही इस समझौते के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। विजेंद्र सिंह यादव का नोटों के हार से स्वागत पीलीभीत पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव का यूनियन के पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह के नेतृत्व में पीलीभीत यूनियन ने 100 और 500 के नोट वाले हार जिसकी कीमत करीब ₹20000 थी,उसे विजेंद्र सिंह का स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को कुचला, मौत:इकौना-भिनगा मार्ग पर हादसा, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
    Next Article
    बुलंदशहर में रमजान शुरू:मस्जिदों में तरावीह, बाजारों में रौनक; बारिश से खरीदारी प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment