Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में रमजान शुरू:मस्जिदों में तरावीह, बाजारों में रौनक; बारिश से खरीदारी प्रभावित

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में सोमवार रात चांद दिखने के बाद पवित्र रमजान माह की शुरुआत हो गई। इशा की नमाज के बाद शहर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। इसके साथ ही रोजेदारों ने इबादत का सिलसिला शुरू कर दिया। मस्जिदों में देर रात तक कुरआन की तिलावत गूंजती रही। उलेमाओं ने रमजान को सब्र, नेकी और रहमत का महीना बताया। उन्होंने कहा कि यह माह सादगी, इबादत और इंसानियत की सेवा के साथ गुजारना चाहिए। रोजा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं, बल्कि बुराइयों से बचने और अच्छे आचरण अपनाने का संदेश देता है। रमजान की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सेहरी और इफ्तार के सामान की खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में खजूर, खजला-फेनी, सेवइयां, शरबत, फल और सूखे मेवों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने पहले दिन अच्छी बिक्री होने की बात कही। हालांकि, बारिश के चलते लोगों को खरीदारी में कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ा। शाम ढलते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई, जहां महिलाएं इफ्तार के लिए फल, बेसन, दही-बड़े और पकौड़ी का सामान खरीदती दिखीं। बच्चों में नए कपड़ों और टोपी की खरीदारी को लेकर भी उत्साह है। रमजान का यह महीना रहमत और मगफिरत का संदेश लेकर आया है। रोजेदारों ने अल्लाह से अमन-चैन और तरक्की की दुआ की। तरावीह की नमाज के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला अब पूरे महीने इबादत, सेहरी और इफ्तार की रौनक के साथ जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू अध्यक्ष विजेंद्र यादव बोले- व्यापार समझौता डेथ वारंट:बोले- रद्द न हुआ तो दिल्ली का घेराव करेंगे किसान, नोटों के हार से हुआ जोरदार स्वागत
    Next Article
    ‘उनका तो रानी मुखर्जी और करिश्मा से भी…’; गोविंदा पर लगे अफेयर के आरोपों पर बोले भांजे, बताया मामी सुनीता के दावों का सच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment