Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू मंच से स्वामी यशवीर को खुली ललकार:धीरज लाटियान बोले- ‘किसानों के मामले से दूर रहें, वरना चिमटा-कोंचा भी छिन सकता है’

    6 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक समीक्षा बैठक इस बार किसान समस्याओं से ज्यादा एक तीखे बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई। बैठक में मंच से दिए गए बयान ने न सिर्फ माहौल गर्म कर दिया, बल्कि सियासी और सामाजिक हलकों में नई बहस भी छेड़ दी। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज लाटियान ने मंच से योगपीठ आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर सिंह महाराज को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसानों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। उन्होंने यहां तक कह दिया कि स्वामी यशवीर जैसे लोग अगर नेता बनने की कोशिश करेंगे तो “चिमटा-कोंचा भी छिन सकता है।” उनके इस बयान के बाद सभा में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। भोपा प्रकरण से जुड़ रहा है विवाद दरअसल, यह बयान उस समय आया है जब भोपा क्षेत्र के कथित धर्मांतरण मामले को सबसे पहले स्वामी यशवीर सिंह महाराज ने ही उठाया था। वहीं भाकियू पहले ही इस मामले को लेकर पुलिस और कुछ संगठनों पर किसान को फंसाने और मामले को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगा चुकी है। ऐसे में मंच से सीधे हमला नए टकराव की ओर इशारा कर रहा है। संगठन ने दी चेतावनी, किसान मुद्दों पर समझौता नहीं बैठक में भाकियू ने एक सप्ताह का समय देते हुए स्पष्ट चेतावनी भी दी कि किसान हितों से जुड़ने या किसी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बिजली, यूरिया, राजवाहों में पानी और किसान चिंतन महाशिविर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बयान के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या भोपा प्रकरण अब किसान संगठन और धर्मगुरु के बीच सीधी टकराहट का रूप ले लेगा। फिलहाल इस बयान ने पूरे जिले में नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 25 अप्रैल से होमगार्ड भर्ती परीक्षा:प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के दिए निर्देश
    Next Article
    कौशांबी एसपी ऑफिस गेट पर आग:ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव के कारण लगी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment