Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में 25 अप्रैल से होमगार्ड भर्ती परीक्षा:प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के दिए निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी (डीएम) अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक समीक्षा बैठक की, जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम अवनीश राय ने स्पष्ट किया कि पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने और समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर तीनों दिन प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती ने जानकारी दी कि जिले के सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में कुल 5232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी और आइरिस स्कैनिंग भी कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की धांधली को रोका जा सके। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और ज्वलनशील पदार्थ परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया एससी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यक्रम:जागरूकता के लिए पदयात्रा, नुक्कड़ नाटक और मिस्ड कॉल अभियान
    Next Article
    भाकियू मंच से स्वामी यशवीर को खुली ललकार:धीरज लाटियान बोले- ‘किसानों के मामले से दूर रहें, वरना चिमटा-कोंचा भी छिन सकता है’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment