Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू ने आवास परियोजना रद्द करने की मांग की:संतकबीरनगर में भूमि अधिग्रहण के डर से किसानों ने किया प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन ने संतकबीरनगर के मलोरना गांव में प्रस्तावित आवास विकास परियोजना का विरोध किया है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष राम सागर चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही परियोजना को रद्द करने की मांग की। भूमिहीन होने का डर सता रहा किसानों का कहना है कि मलोरना गांव के किसानों की कृषि भूमि पहले ही खलीलाबाद-बहराइच रेलवे लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है। अब नई आवास विकास परियोजना के कारण उन्हें अपनी शेष जमीन खोने और भूमिहीन होने का डर सता रहा है। किसानों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि यह परियोजना लागू होती है, तो वे अपनी आजीविका का साधन खो देंगे और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि मलोरना गांव में प्रस्तावित आवास विकास परियोजना को निरस्त कर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव रामाशंकर यादव, ब्लाक अध्यक्ष गणेश चौधरी, फूलचंद्र चौधरी, हरीश राव, रविचंद्र राव, चंद्रशेखर चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, राजेश राव, श्रीकांत चौधरी सहित कई किसान मौजूद रहे। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मां चाहती थी- हरीश को इच्छामृत्यु, पिता तैयार नहीं थे:गाजियाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन बोलीं- उसके कर्म कट चुके हैं ‘तुम एक पंछी हो, लेकिन अभी दुख और पीड़ा के एक पिंजड़े में कैद हो। इस पिंजड़े से अब तुम्हारे उड़ने का समय आ गया है।’ यह ब्रह्मकुमारी लवली के शब्द हैं, जो उन्होंने गाजियाबाद में हरीश राणा को अंतिम विदाई देते वक्त कहे थे। हरीश 13 साल से कोमा में हैं। सुप्रीम कोर्ट से परमीशन मिलने बाद दिल्ली एम्स में उन्हें इच्छामृत्यु दी जा रही है। हरीश से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। खानी-पानी भी पिछले 2 दिन से बंद है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में सिपाही ने महिला से की अश्लील बातें:दुष्कर्म पीड़िता से बोला– मेरे कमरे पर आएगी तो दर्ज होगा केस, SSP ने किया सस्पेंड
    Next Article
    Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' में फीकी पड़ी यलीना, पहले पार्ट जैसा सारा अर्जुन के किरदार का नहीं चला जादू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment