Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाकियू ने तहसील प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन:भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए SDM को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील सदर में व्याप्त भ्रष्टाचार, लेखपालों की मनमानी और किसानों के उत्पीड़न के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर उपजिलाधिकारी (SDM) को नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में भाकियू ने तहसील सदर के तहसीलदार और लेखपालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनियन का कहना है कि किसानों को दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), वरासत और जमीन की पैमाइश जैसे कार्यों के लिए जानबूझकर गुमराह और प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारी थर्ड पार्टी और भू-माफियाओं से मिलकर किसानों के जायज हक को छीन रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान भाकियू ने कई विशिष्ट मामलों को उजागर किया। ग्राम पकड़िया नौगावां में दाखिल-खारिज की फाइल को लेखपाल और तहसीलदार द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से खारिज करने का आरोप है। यूनियन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके स्थानांतरण की मांग की है। एक अन्य मामले में, किसान राजबीर शर्मा ने आरोप लगाया कि एसडीएम के आदेश के बावजूद लेखपाल और कानूनगो ने विपक्षी दल से सांठगांठ कर पैमाइश करने से इनकार कर दिया। प्रशासन को राजासाहब के फार्म की जमीन पर पट्टा धारकों को कब्जा न दिलवाने और आवारा पशुओं द्वारा फसल बर्बादी को लेकर भी घेरा गया। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील सदर में कई कर्मचारी और बाबू पिछले 10 से 15 सालों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं, जिससे भ्रष्टाचार का नेटवर्क मजबूत हो गया है। भाकियू ने ऐसे कर्मियों के तत्काल स्थानांतरण और तहसील की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग की है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में धर्म परिवर्तन के तीन आरोपी गिरफ्तार:25-25 हजार का इनाम घोषित था, SP ने गिरफ्तारी के लिए बनाई थीं 3 टीमें
    Next Article
    शिल्पा ने ‘बास्टियन’ बंद होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी:बोलीं– मेरा नाम सिर्फ क्लिकबेट बनाकर पेश किया जा रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment