Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में धर्म परिवर्तन के तीन आरोपी गिरफ्तार:25-25 हजार का इनाम घोषित था, SP ने गिरफ्तारी के लिए बनाई थीं 3 टीमें

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में धर्म परिवर्तन के एक मामले में पुलिस ने तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी जेठवारा थाना क्षेत्र के तांत्रिक चौराहे के पास से हुई। पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में इन्हें पकड़ा। यह मामला 22 फरवरी को जेठवारा थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस को धर्म परिवर्तन की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले का एक युवक कुटिलिया गांव निवासी बदरुल जमा के पास रह रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने लगाया था आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि करीब चार साल पहले बदरुल जमा, कल्लू, नईम, मुनीर उर्फ निजाम (जो वर्तमान में दाउदनगर मस्जिद के मौलाना हैं) और 5-6 अज्ञात व्यक्तियों ने उसका धर्म परिवर्तन कराया। उसका नाम संतोष शुक्ला से बदलकर शेर खान पुत्र उमर रख दिया गया था। 4 नामजद, 6 अज्ञात पर था केस पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी बदरुल जमा को 23 फरवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि अन्य आरोपी तब से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बनाई थीं टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन विशेष टीमों का गठन किया था। निजामुद्दीन उर्फ निजाम (33 वर्ष), सफीउज्जमा (65 वर्ष) और नईमुद्दीन (60 वर्ष) पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी गुरुवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने कार्रवाई करते हुए इन तीनों इनामी आरोपियों को तांत्रिक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य मामले पर बोलने से बचते नजर आए डिप्टी सीएम:बृजेश पाठक बोले- कोर्ट के निर्णय का इंतजार करे, छापों पर बोले अखिलेश के पेट में दर्द क्यों
    Next Article
    भाकियू ने तहसील प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन:भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए SDM को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment