Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई:21 दिन से अनशन पर, 9.5KG वजन घटा; प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाया जा रहा

    9 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं। वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनका वजन 9.5 किलो से ज्यादा कम हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर इलाज किया जाए। वांगचुक को ले जाने का पूरा घटनाक्रम, 5 तस्वीरों में देखें… विरोध प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… वांगचुक का वजन 9.5 किलो घटा डॉक्टरों के मुताबिक, वांगचुक का वजन अब तक करीब 9.5kg घट चुका है। शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान उनका वजन 350 ग्राम और कम होकर 56.55 किलो रह गया था। वांगचुक के साथ आईसा की नेहा, आमीन और मनीष भी पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। नेहा को गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई है, जबकि आमीन और मनीष की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है। वांगचुक की भूख हड़ताल से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran US War: अमेरिका पर जोरदार हमले की तैयारी कर रहा ईरान, हिज्बुल्लाह को किया अलर्ट; खामेनेई के जनाजे के समय हुई थी सीक्रेट मीटिंग
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- यात्रियों को सेकेंड क्लास कहना गलत:यह शब्द रेलवे कोच के लिए; ट्रेन हादसे के पीड़ित ​को 10 साल बाद ₹8 लाख मुआवजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment