Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर अमर्यादित टिप्पणी:प्रयागराज के मिश्र बंधु के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में भीम आर्मी के चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूर्व मंडल सचिव और वर्तमान कार्यकर्ता एडवोकेट सुशांत चौधरी ने बुधवार की रात अपने कार्यकर्ताओं के साथ औद्योगिक थाने पर पहुंचकर घेराव किया। इसके साथ वीडियो बनाकर वायरल करने वाले मिश्र बंधु के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भीम आर्मी प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में सत्य प्रकाश मिश्रा और देव प्रकाश मिश्रा (मिश्रा बंधु) के खिलाफ औद्यौगिक क्षेत्र थाने में तहरीर भी दी गई है। तहरीर के अनुसार, सत्य प्रकाश मिश्रा और देव प्रकाश मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर चंद्रशेखर आजाद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने सांसद आजाद को कई अमर्यादित शब्दों से संबोधित किया। उनका कहना है कि यह टिप्पणी जानबूझकर वायरल की गई थी। इसलिए मिश्र बंधु के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाने पर पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद आक्रोशित कार्यकर्ता एडवोकेट चौधरी के साथ औद्योगिक थाने पहुंच गए। उन्हींने बताया कि इस घटना से आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसी टिप्पणियों से समाज में वैमनस्य फैल सकता है। तहरीर में कहा गया है कि मिश्रा बंधुओं के इस कृत्य से सांसद चंद्रशेखर आजाद का सार्वजनिक रूप से अपमान हुआ है। मिश्र बंधु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मिश्र बंधु ने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। साथ ही अपशब्दों का प्रयोग भी किया है। वीडियो में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जिससे भीम आर्मी के कार्यकर्ता आग बबूला हो गए है। हालांकि दैनिक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक क्लिक में पढ़ें 19 मार्च 2026, गुरुवार की अहम खबरें
    Next Article
    गोमतीनगर-छपरा के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन:लखनऊ से छपरा तक इसी महीने शुरू होने की तैयारी, रेलवे बोर्ड से मंजूरी का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment