Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भमरौआ में अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार ने तोड़ा दम, दो गंभीर घायल; ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

    20 hours ago

    1

    0

    भमरौआ गांव के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार अजय की मौके पर ही मौत हो गई। एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार रितिक (25 वर्ष) और बबली (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली सिविल लाइंस की पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अपनी स्कॉर्पियो से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. ताज मोहम्मद ने अजय को मृत घोषित कर दिया। रितिक और बबली की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों घायलों को तुरंत निजी वाहन से दूसरे अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि यह हादसा एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हुआ है। मृतक अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक की तलाश कर रही है। मृतक अजय के पिता बाबूराम भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजय अपने दोस्त रितिक और उसकी बहन बबली के साथ होली के मौके पर उनके घर जा रहा था। रितिक की बहन के यहां हाल ही में बच्चा हुआ था। बाबूराम ने यह भी बताया कि उन्होंने अजय को जाने से मना किया था। मृतक अजय और घायल रितिक दोनों थाना अजीमनगर क्षेत्र के हरदासपुर कोठरा गांव के रहने वाले हैं। वे गुजरात के अहमदाबाद में कपड़ा सिलाई का काम करते थे और होली की छुट्टियां मनाने अपने घर आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उदयपुर में 30 सेकंड में मारी 10 चप्पलें, VIDEO:चोरी के शक में पेड़ से बांधकर युवक को पीटा, पुलिस छुड़ाकर ले आई थाने
    Next Article
    भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला ने महंत धर्मदास से आशीर्वाद लिया:रामलला का दर्शन कर बोले-अयोध्या में भव्य विकास, सनातन धर्म की प्रगति पर गर्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment