Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उदयपुर में 30 सेकंड में मारी 10 चप्पलें, VIDEO:चोरी के शक में पेड़ से बांधकर युवक को पीटा, पुलिस छुड़ाकर ले आई थाने

    22 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर गांव में चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर चप्पलों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। ग्रामीणों ने मो. शोएब उर्फ मौला (24) नामक युवक को झटका मशीन चोरी के आरोप में पकड़ा था। आरोप है कि इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर चप्पलों से बेरहमी से पीटा गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 30 सेकंड के भीतर युवक के गाल पर लगभग 10 चप्पलें मारी गईं। ग्रामीणों ने बताया कि शोएब मानसिक रूप से कमजोर है और अक्सर गांव में घूमता रहता है। उदयपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की भी जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे युवक के साथ हुई इस मारपीट को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं गर्म हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में स्टेमी केयर नेटवर्क शुरू:हार्ट के मरीजों को मिल सकेगी बेहतर इलाज
    Next Article
    भमरौआ में अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार ने तोड़ा दम, दो गंभीर घायल; ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment