Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़कर जलाया:गोरखपुर में सिपाही निलंबित, SSP ने जांच के बाद लिया एक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में भीम राव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ने और जलाने के आरोप में एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल की रात गश्त के समय सिपाही ने गोला क्षेत्र के बेबरी चौराहे पर लगे पोस्टर को पहले फाड़ा फिर जला दिया। जिसको लेकर बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। उन्होंने सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वाशन दिया था। जांच के बाद आरोप सही साबित होने पर शनिवार को निलंबन का एक्शन लिया गया। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां चल रही थी। जिसको लेकर बेबरी चौराहे पर भीम राव का पोस्टर लगाया गया था। गुरुवार सुबह जब उस जगह पर पोस्टर नहीं दिखा तो लोगों ने आसपास का CCTV फुटेज चेक कराया। जिसके देखा गया कि एक सिपाही अवधेश यादव बुधवार की देर रात गस्त के दौरान पोस्टर फाड़ कर जला रहा है। इसके बाद बीएसपी और आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में जुट कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। सीओ ने दिया आश्वाशन उन्होंने सिपाही के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का मांग किया। विरोध को देखते हुए सीओ दरवेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वाशन दिया कि मामले की जांच के बाद उचित एक्शन लिया जाएगा। वहीं इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने एसपी साऊथ को जांच का आदेश दिया। शुरूआती जांच में सिपाही पर लगा आरोप सही पाया गया। जिसके बाद इस घटना को संवेदनहीन और अनैतिक मानते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच आगे भी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में मिलीं खामियां:एएनएम को नोटिस, सीएचओ का वेतन इंक्रीमेंट 5 प्रतिशत काटा
    Next Article
    बहराइच में बस ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में एक महिला की मौत, दो घायल, घर लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment