Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं HPCL मामले में आरोपी के ताऊ को नोटिस:सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को लेकर 7 दिन की मोहलत

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं HPCL मामले के मुख्य आरोपी अजय प्रताप के ताऊ राकेश सिंह को एक बार फिर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस ग्राम समाज की जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को लेकर दिया गया है। उन्हें तहसीलदार कोर्ट में सात दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। राकेश सिंह ने सैजनी गांव में 58 दुकानों का एक मार्केट बनवाया था। आरोप है कि यह मार्केट सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था, जिससे उन्हें लाखों रुपये मासिक किराया मिलता था। प्रशासन ने पहले कुछ दुकानों पर बुलडोजर चलाया था। कोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया शेष 53 दुकानों के संबंध में तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर किया गया है। राकेश सिंह को सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में 45.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की बात भी कही गई है। इससे पहले जारी किए गए नोटिस की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई थी, लेकिन राकेश सिंह ने कोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया। वह अपने परिवार सहित फरार हैं, और उनके बेटे अभय प्रताप पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। प्रशासन ने अब उन्हें अगला चेतावनी नोटिस जारी किया है और सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। दातागंज के एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सात दिन का नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद एक और नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके बाद दुकानों को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी ने मियांपुर का नाम बदला; बेटे की लाश देख पिता फूट-फूटकर रोए; वकील को रोककर गोली मारी
    Next Article
    मुंबई के बिजनेसमैन ने 500 करोड़ ठगे:200 कारोबारियों को शिकार बनाया, लखनऊ में PC; व्यापारी बोले- जमानत न होने पाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment