Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि:गोरखपुर में सरस्वती शिशुमंदिर में जयंती पर आयोजन, उनके योगदान को किया याद

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के टीचर और स्टूडेंट्स ने बाबा साहेब के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके प्रभावशाली जीवन और व्यक्तित्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह बाबासाहेब ने संविधान का निर्माण किया। हर वर्ग के हक के लिए आवाज उठाई। समाज में फैली कुरीतियों अंत किया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ‘डॉ. अंबेडकर राष्ट्र निर्माता’ मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक एस. एन. कुशवाहा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर मात्र एक वर्ग के नेता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने भारत की दशा और दिशा बदलने में जो अहम योगदान दिया, उसे कभी भूला नहीं किया जा सकता। बाबा साहब के जीवन से जुड़े हुए तमाम कहानियों को बताया और कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलकर ही हमारा और समाज का विकास संभव है। बाबा साहेब ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं सहित पूरे सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। आज यदि हमारे ऊपर कोई अत्याचार या अन्याय होता है, तो हम निर्भीक होकर संविधान का सहारा लेते हैं। इसका पूरा श्रेय बाबा साहेब की दूरदर्शिता को जाता है। संविधान न्याय का सुरक्षा कवच कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. राजेश सिंह ने बाबा साहेब के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि संविधान आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कर रहा है। उन्होंने छात्रों से बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक सदानंद यादव ने किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लॉट दिलाने के नाम पर 18.5 लाख की ठगी:कानपुर में फर्जी केस में जेल भिजवाया, फिर दुकान पर कब्जा कर चोरी का आरोप
    Next Article
    TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का पैदल मार्च:सरसैया घाट से DM ऑफिस तक नारेबाजी, सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment