Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन का हत्यारा इंजीनियर जेल में सो नहीं पा रहा:मुरादाबाद में अफसरों से पूछता है- मम्मी की याद आ रही, कब घर जा पाऊंगा

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में चाकू से 84 वार कर बहन की हत्या करने वाला इंजीनियर हार्दिक जेल में बेचैन है। वह सो नहीं पा रहा। बहकी-बहकी बातें कर रहा है। उसे मां की याद आ रही है। एक तरफ उसे फिक्र है कि मां की देखभाल कौन करेगा, उन्हें कौन संभालेगा। जेल अफसरों से पूछ रहा कि मैं घर कब जा पाऊंगा। दूसरी तरफ, साथी कैदियों से कहता है कि इस बात का उसे पहले से डर था कि कहीं उसकी मां अकेली न रह जाएं। इसी वजह से मां को मार देना चाहता था। हार्दिक की ऐसी दिमागी हालत देखते हुए उसे क्वारंटाइन बैरक में रखा गया है। डॉक्टर भी उसके हाव-भाव पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। 6 मार्च को हार्दिक (25) ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की घर में हत्या कर दी थी। चाकू से किडनी, लीवर, हार्ट समेत पूरा शरीर छलनी कर दिया। इसके बाद नौकरी पर गई मां नीलिमा को घर लेकर आया। उन पर भी 6 बार चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। 24 घंटे में पुलिस ने उसे मुरादाबाद से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी मां 4 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहीं। सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वह अपने भाई के घर बदायूं चली गई हैं। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है- हार्दिक की मां मामले की इकलौती चश्मदीद गवाह हैं। पुलिस ने हिमशिखा की हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक एविडेंस कलेक्ट करके जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेंगे। उस लड़की को भी तलाश रहे हैं, जिसके साथ हार्दिक रिलेशनशिप में था। 3 तस्वीरें देखिए- दोनों जुड़वा भाई-बहन थे, सोशल मीडिया पर एक्टिव थे मूल रूप से बदायूं जिले के जोगीपुरा की रहने वाली नीलिमा मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित एक बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती हैं। 30 साल पहले वह अपने पति के साथ मुरादाबाद आकर बस गईं थीं। 10 साल पहले उनका पति से अलगाव हो गया था। इसके बाद वह मुरादाबाद के ही बुद्धि विहार इलाके में किराए के मकान में रहने लगीं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों (हार्दिक-हिमशिखा) को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया। हिमशिखा और हार्दिक दोनों ही जुड़वा भाई-बहन थे। दोनों इंजीनियरिंग करने के बाद गुरुग्राम की आईटी कंपनी में जॉब करते थे। हिमशिखा जॉब के साथ-साथ एमबीए भी कर रही थी। दोनों बहन-भाई सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। हार्दिक को इंस्टाग्राम पर गुड़गांव की लड़की से इश्क हो गया। इसके बाद उसने करीब डेढ़ साल पहले जॉब छोड़ दी और यूट्यूब पर कंटेंट अपलोड करने लगा। पूछताछ में हार्दिक ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। लेकिन, बहन सलाह देती थी कि इश्क में पागल मत हो, करियर बनाओ। इसके बाद चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। बहन का मर्डर कर मां से बोला- घर चलो, सरप्राइज देना है हार्दिक शुक्रवार को बहन की हत्या करने के बाद मां को बुलाने उनके ऑफिस पहुंचा था। कहा था- मम्मी घर चलिए, आपको एक सरप्राइज देना है। फिर वह कार से मां को लेकर घर पहुंचा। घर का गेट खोलते ही नीलिमा ने देखा कि पूरे घर में खून फैला हुआ है। कमरे में बिस्तर पर उनकी बेटी हिमशिखा की खून से सनी लाश पड़ी थी। यह देखते ही उनकी चीख निकल गई। इससे पहले कि नीलिमा कुछ समझ पातीं, हार्दिक ने उन पर भी चाकू से लगातार कई वार कर दिए। बहन पर जान छिड़कता था हार्दिक, केमिस्ट्री परफेक्ट दिखती थी पुलिस ने जब हार्दिक और हिमशिखा के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले तो पता चला कि भाई-बहन एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। बहन को घुमाना, नौकरी से छुट्‌टी दिलाकर वीकएंड पर लॉन्ग ट्रिप पर ले जाना…यहां तक कि उसके साथ हर रोज नई-नई रील्स बनाना आरोपी भाई हार्दिक की आदत में था। उनके बीच की केमिस्ट्री परफेक्ट दिखती थी। हार्दिक सोशल मीडिया पर लड़कियों को आजादी देने और उन्हें लड़कों से ज्यादा हक देने की वकालत करता था। दूसरे रिलीजन में शादी को लेकर भी हार्दिक का दर्द इंस्टाग्राम रील्स में दिखता है। हालांकि, इस टॉपिक पर भाई-बहन एकमत नहीं थे। हार्दिक और हिमशिखा के विचारों में अंतर उनकी सोशल मीडिया एक्टीविटीज में झलकता था। सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग देखकर पुलिस को आरोपी की थ्योरी हजम नहीं हो रही। पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढने में जुटी है कि आखिरी कैसे हार्दिक अपनी बहन से इतनी नफरत करने लगा। हार्दिक और हिमशिखा की रील्स देखिए… ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'बहन समझाती थी- इश्क में पागल मत हो, करियर बना':मुरादाबाद में जिसके लिए बहन को 84 चाकू मारे, वो सिर्फ ऑनलाइन मोहब्बत थी मुरादाबाद में इंजीनियर बहन को चाकू से 84 वार करके मौत के घाट उतारने वाला इंजीनियर भाई हार्दिक जेल में पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में वो बहकी-बहकी बातें करता रहा है। बोला- मेरी मुस्लिम प्रेमिका को उसके घर वाले टॉर्चर करते थे। मेरी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    डंपर ने बाइक सवार छात्र को रौंदा:अलीगढ़ के बन्नादेवी में परीक्षा देने जा रहे छात्रों को मारी टक्कर, सिर कुचलने से मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment