Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोडवेज बस में चालक-परिचालक से मारपीट:बदायूं में उसहैत से दिल्ली जा रही बस में हुआ विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के उसहैत में दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस में चालक और परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गत रात्रि नशे में धुत कुछ युवकों ने बस कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। यह घटना उसहैत कटरा चौराहा पर हुई, जब बस कटरा सआदतगंज से यात्रियों को लेकर पहुंची थी। बस में सवार चार युवक नशे की हालत में थे। उन्होंने परिचालक से बस को आगे बढ़ाने को लेकर बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते यह बहस मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई। आसपास खड़े लोगों और पुलिस के सिपाहियों ने तुरंत मामले में दखल दिया। उन्होंने झगड़ा कर रहे युवकों और बस कर्मचारियों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बताया गया है कि ये चारों युवक लिलवां चौराहा से दिल्ली के लिए बस में चढ़े थे। पुलिस के कहने पर चारों युवकों को बस से उतार दिया गया और उनके पैसे वापस कर दिए गए। उसहैत थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मौके पर ही विवाद को सुलझा लिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन्मजात मूक-बधिर युवक 5 घंटे में सकुशल बरामद:फतेहपुर पुलिस ने परिजनों को सौंपा, परिवार ने जताया आभार
    Next Article
    रामगढ़ताल क्षेत्र में 2700 मीटर सड़क होगी चौड़ी:23 करोड़ रुपए मंजूर; कई मोहल्ले के लोगों को मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment