Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन को जहरीला पदार्थ देने का आरोप:बिजनौर एसपी से कार्रवाई की मांग, केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी नहीं

    2 hours ago

    2

    0

    बिजनौर के जन्दरपुर निवासी मोहम्मद सलमान ने अपनी बहन को जहर देने और मारपीट के आरोप में ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आज कई लोगों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सलमान ने बताया कि उनकी बहन राहिल की शादी 2016 में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर निवासी नौशाद पुत्र बूंदु से हुई थी। शादी के बाद से ही राहिल के ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे। पीड़ित ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 मई की सुबह करीब 8 बजे उनके मामा राहिल के घर मिलने गए थे। उन्होंने देखा कि ससुराल वाले राहिल के साथ मारपीट कर रहे थे और जबरन उसके मुंह में कोई जहरीली चीज डाल दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और राहिल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने राहिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सलमान का आरोप है कि इस मामले में केस दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में बैनर विवाद, बुजुर्ग की मौत:दो समुदायों में तनाव, परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    Next Article
    लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली रफ्तार:वसंत कुंज में बनेगा 127 करोड़ का हाईटेक डिपो, जीएचवी इंडिया को मिला ठेका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment