Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बहन के साथ अन्याय हुआ, पुलिसवालों ने थाने से भगाया':प्रयागराज में युवक ने चिल्लाते हुए वीडियो बनाया, 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा

    21 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में गुरुवार दोपहर एक युवक चिल्लाते हुए 300 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसे देखते ही नीचे ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उससे बात करने चाही, लेकिन ऊंचाई होने के चलते आवाज ऊपर तक नहीं जा रही थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम युवक को मनाने में लगी हैं। वहीं, युवक का आरोप है कि एक साल पहले दर्ज मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की। आज थाने जाने पर पुलिसवालों ने उसे भगा दिया। युवक ने वीडियो बनाकर कहा कि मेरी बहन के साथ अन्याय हुआ है। समझौता कैसे करूं। मामला मऊआइमा के बादीपुर का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला ख्वाजा के सराय का निवासी अब्दुल रहीम एक पुराने मामले में गिरफ्तारी ने होने से नाराज था। आज दोहपर वह हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गया। जिसके बाद नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के पास हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। युवक खंभे के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया, जिससे उसकी जान सांसत में आ गई। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। खंभा काफी ऊंचा होने के कारण नीचे खड़े लोगों को युवक की आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी। हाईवोल्टेज लाइन के बेहद करीब होने से किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। 1 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा, गिरफ्तारी की मांग 1 साल पहले मुकदमा लिखा गया था जिसमें आरोप था कि पड़ोसियों ने मेरी गाय को लाठी डंडे से मार डाला। दूसरा आरोप था उसको मना करने पर मेरी छोटी बहन के साथ छेड़खानी की गई, जो नाबालिग लड़की थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने गया था, मुख्यमंत्री के आदेश पर ही मुकदमा लिखा गया था। टावर से वीडियो बनाकर बोला - बहन से समझौता कैसे ? टावर से वीडियो बनाकर युवक ने कहा - मुझसे पैसों का लेनदेन करके सुलह और समझौता करने के लिए कहा जा रहा है। क्या कोई अपनी बहन के साथ हुए अन्याय पर समझौता करेगा? उसने बताया कि उसकी बहन सिर्फ 13 साल की है और पॉक्सो मामले में भी उससे समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। युवक का आरोप है कि थाने जाने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उससे सबूत मांगे जाते हैं। जबकि दूसरी तरफ से बिना किसी सबूत के उस पर और उसके परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। उसने बताया कि जब उसने घटना के सीसीटीवी फुटेज और कैमरे की जांच की मांग की तो प्रशासन ने कैमरा बंद या खराब होने का बहाना बना दिया। आज भी युवक थाने गया था। जहां से उसे भगा दिया गया। इसके बाद वहां से भागते हुए उसने वीडियो बनाया। वीडियो बनाते हुए टावर पर चढ़ गया। हाईवे पर लगा जाम, लोगों से दूरी बनाने की अपील सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बृजेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। उन्होंने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। पुलिस के साथ ग्रामीण भी युवक से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए मनाते रहे। नेशनल हाईवे और ओवरब्रिज के पास घटना होने के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीर भी रुककर पूरा मामला देखने लगे, जिससे मौके पर भीड़ बढ़ती गई। मऊआइमा थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने कहा- युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतरने का प्रयास किया जा रहा है, उसकी क्या मांगे हैं। वह कुछ भी बात नहीं रहा है। ------------- ये खबर भी पढ़ें बेटे का पैर मिला, अब मलबे में शरीर की तलाश:कौशांबी में ब्लास्ट के बाद सदमे में लोग, बच्ची जिंदा बची पर बोल नहीं पा रही मेरा बेटा सुबह 8 बजे कहकर आया था कि काम पर जा रहे हैं। यहां बूंदी बनाने का काम करता था। ये जो बाइक पड़ी है, मेरे बेटे की है। धमाके से इतनी दूर उड़कर आई है। हम कल से प्रयागराज-कौशांबी में बेटे को ढूंढ रहे हैं। मॉर्च्युरी में बेटे का एक पैर मिला है। उसकी भी प्रशासन पुष्टि नहीं कर रहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे-बेटी की मौत, दूध की बोतल लिए बिलख रही मां:कानपुर में दीवार गिरने से दोनों मलबे में दबे, घायल पिता बोले- भगवान हमें भी ले जाते
    Next Article
    मथुरा में दरोगा ने माथे पर गोली मारकर जान दी:यमुना किनारे वर्दी में मिला शव; पास पड़ी थी सर्विस पिस्टल, पत्नी सिपाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment