Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे-बेटी की मौत, दूध की बोतल लिए बिलख रही मां:कानपुर में दीवार गिरने से दोनों मलबे में दबे, घायल पिता बोले- भगवान हमें भी ले जाते

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में बुधवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे से बदहवास मां हाथ में दूध की बोतल लिए बार-बार बच्चों को पुकार रही है। महिला के घायल पति का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय रात 9:30 बजे पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे। मूसानगर के जरसेन गांव के रहने वाले मुकेश और संगीता के दो ही बच्चे थे। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… जरसेन गांव में मुकेश पत्नी संगीता बेटी पलक (7) और बेटे लविश (3) के साथ रहते हैं। वह खेतों में मजदूर का काम करते हैं। हादसे से कुछ देर पहले तक घर में सबकुछ सामान्य था। संगीता के मुताबिक, परिवार ने साथ बैठकर कढ़ी-चावल खाया था। मुकेश बाजार से कालाजाम लेकर आए थे। खाना खाने के बाद सभी ने मिठाई खाई और चारपाइयों पर सोने चले गए। दीवार गिरते ही पूरा परिवार मलबे में दब गया। सोने से पहले पलक ने पिता से कहा था कि उसका फिंगर खाने का बहुत मन है। उसने कई दिनों से फिंगर खाने की बात कही थी। मुकेश ने बेटी से कहा था कि कल लेकर आएंगे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह पिता-बेटी की आखिरी बातचीत बन जाएगी। संगीता ने बताया कि पलक घर की हालत को लेकर भी डरी हुई थी। उसने पिता से कहा था- पापा, ईंटें मंगा लो... इस कच्चे घर में डर लगता है। परिवार में घर को पक्का कराने की बात चल ही रही थी कि अचानक दीवार गिर गई। कुछ ही पलों में जिस घर में बच्चों की आवाज गूंज रही थी, वहां चीख-पुकार मच गई। पिता बोले- भगवान हमें भी क्यों नहीं ले गए दोनों बच्चों की मौत ने माता-पिता को पूरी तरह तोड़ दिया है। हादसे के बाद संगीता की हालत बेहद खराब है। वह बार-बार राम-राम जप रही हैं और बच्चों को याद कर रही हैं। परिजनों के मुताबिक, सदमे में उनकी आवाज तक ठीक से नहीं निकल रही। वह कह रही हैं- "मेरे दोनों हीरे चले गए... अब जीवन का क्या फायदा।" अस्पताल में भर्ती मुकेश भी बार-बार बच्चों को याद कर रहे हैं। आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। उनका कहना है- “हमें ही ईश्वर ने क्यों जिंदा रखा... भगवान हमें भी पूछ ले। जीकर अब क्या करेंगे?” एक पिता के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो कि जिस बेटी से अगले दिन कुछ लाने का वादा किया था, कुछ घंटों बाद वही बेटी हमेशा के लिए खामोश हो गई। परिवार का आरोप- आवास के लिए कई बार गुहार लगाई परिवार का आरोप है कि कच्चे मकान की हालत को देखते हुए मुकेश ने ग्राम प्रधान और अधिकारियों से कई बार पक्के आवास की मांग की थी। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति और मकान की खराब हालत के बारे में भी बताया था, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। मुकेश ने आरोप लगाया कि प्रधान की ओर से कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपए की मांग की जाती थी। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते उन्हें पक्का मकान मिल जाता तो शायद दोनों बच्चे आज जिंदा होते।हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब परिवार का दर्द यह है कि जिस पक्के घर के लिए वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह अगर अब मिलता भी है तो किसके लिए? घर को आबाद करने वाले दोनों बच्चे ही नहीं रहे। जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि परिवार को अब तक आवास क्यों नहीं मिला था। जरसेन का यह हादसा सिर्फ एक कच्चे मकान की दीवार गिरने की घटना नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित छत देने की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा:चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि महासचिव बने; ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को इसका ऐलान किया। मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया और एयरफोर्स में 39 साल काम किया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है। बैठक में ट्रस्टी बनाए गए महेश भागचंदका को कोषाध्यक्ष का चार्ज दिया गया। नए CEO और कोषाध्यक्ष महासचिव गोविंद देव गिरि को ही रिपोर्ट करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 साल के फोटोग्राफर को दोस्तों ने मार डाला:प्रयागराज में हाथ-पैर तोड़कर बैग में भरी लाश, 62KM दूर मध्यप्रदेश की पहाड़ी पर फेंका
    Next Article
    'बहन के साथ अन्याय हुआ, पुलिसवालों ने थाने से भगाया':प्रयागराज में युवक ने चिल्लाते हुए वीडियो बनाया, 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment