Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन ने शादी से रिजेक्ट किया ...भाभी को मार डाला:मथुरा में खुद का गला काटकर की जान देने की कोशिश, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में भाभी की बहन ने शादी से मना किया तो युवक ने भाभी को मार डाला। उसके बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन ने दोनों को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि देवर का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई। घटना रविवार को थाना नौहझील क्षेत्र के कटैलिया बागई गांव की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला करिश्मा की बहन ने दीपक को शादी के लिए रिजेक्ट किया था पुलिस के अनुसार- ज्वाला प्रसाद कटैलिया बागई गांव का रहने वाले हैं। उनके दो बेटे हैं दीपक (23) और कालू। कालू की शादी 4 महीने पहले करिश्मा से बलदेव में सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। सामूहिक विवाह समारोह में दोनों भाई गए थे। करिश्मा को कालू पसंद आ गया पर उसकी बहन को दीपक पसंद नहीं आया था। तभी से दीपक भाभी और उसके परिवार से नाराज चल रहा था। पहले भाभी की हत्या की फिर खुद का गला काटा रविवार को दोपहर में कालू और उसके पिता खेत पर थे। इसी दौरान दीपक का अपनी भाभी करिश्मा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने भाभी की हत्या कर दी। उसके बाद ब्लेड से खुद गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। एसएसपी ने एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया परिजन ने ने दोनों को खून से लथपथ देखा तो फौरन कालू और उसके पिता को बुलाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पर पहुंचे। उन्होंने दीपक और करिश्मा को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान करिश्मा की मौत हो गई। वहीं दीपक का अभी इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- लखनऊ की हवा भी खराब:कोडिन भैया कहां हैं? नसीमुद्दीन को लेकर ऑफिस पहुंचे, सपा जॉइन कराई
    Next Article
    चलती कार पर हाईमास्ट पोल गिरा, सपा नेता की मौत:प्रतापगढ़ में हाईमास्ट लगाते समय बड़ा हादसा, चीख भी नहीं पाए सपा नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment