Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री बने:मुरादाबाद में व्यापारियों ने लड्डू बांटकर जताई खुशी

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने अमरोहा गेट स्थित बर्तन बाजार में मिठाई और लड्डू वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा सरकार के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी और प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। शाम करीब चार बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच 21 किलो लड्डू वितरित किए गए। व्यापारियों ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से व्यापारी समाज में उत्साह है। उनका मानना है कि इससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे व्यापारियों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में व्यापारी समाज भाजपा का समर्थन करेगा और योगी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने में भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में शिवम गुप्ता, मनीष अग्रवाल, बोनी सरदार, सचिन गुप्ता, मनीष बेरी, राकेश अग्रवाल, अरुण रस्तोगी, मोंटू दिवाकर सहित कई व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत:ट्रांसफार्मर पर काम करते समय शटडाउन वापस होने से हादसा, लापरवाही का आरोप
    Next Article
    सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी परिणाम घोषित:इरम पब्लिक कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment