Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत:ट्रांसफार्मर पर काम करते समय शटडाउन वापस होने से हादसा, लापरवाही का आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5 बजे बिजली विभाग के एक संविदा कर्मचारी की ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से विभागीय कर्मचारियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रांसफार्मर से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पीलीभीत जनपद निवासी प्रवेश शर्मा काजीकमालपुर उपकेंद्र के नौव्वा भेंका फीडर अंतर्गत सुजौलापुर गांव में ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आने से वह करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रांसफार्मर पर चिपक कर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले में अवर अभियंता अश्विनी वर्मा ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार्य शुरू करने से पहले संबंधित फीडर से शटडाउन लिया गया था या नहीं। उन्होंने कहा कि मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच हुई बातचीत की जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। जेई ने बताया कि घटना के समय संबंधित फीडर पर अर्जुन (टीजी-2) और विशाल शर्मा की सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी लगी थी। विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी ने भरोसा दिलाया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड के साथ सघन चेकिंग:संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच, पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन
    Next Article
    भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री बने:मुरादाबाद में व्यापारियों ने लड्डू बांटकर जताई खुशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment