Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारी बारिश के आसार पर Chandrababu Naidu ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश

    1 hour from now

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रही मौसमी प्रणाली के प्रभाव से भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए अधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में संभावित बारिश के पानी का उपयोग सिंचाई टैंक और जलाशयों को भरने के लिए करें। नायडू ने शुक्रवार देर रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहे चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें और एहतियाती उपाय करें।’’ उन्होंने बाढ़ प्रबंधन, जल संरक्षण और आपदा से निपटने की तैयारियों सहित व्यापक कार्ययोजना बनाने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों के लाभ के लिए वर्षा जल का प्रभावी ढंग से संचयन और भंडारण किया जाए। नायडू ने जल संसाधन विभाग को नवंबर से चिंतलापुडी लिफ्ट सिंचाई परियोजना का काम फिर शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्राथमिकता वाली 36 परियोजनाओं को पूरा करने और दिसंबर 2028 तक उन सभी को चालू करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर घर तक नल से पानी और हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है। नायडू ने पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नहरों के नेटवर्क को मजबूत करने, भंडारण क्षमता बढ़ाने, डेल्टा सिंचाई प्रणालियों का आधुनिकीकरण करने तथा नहरों के रखरखाव और गाद निकालने के काम में सुधार करने का आह्वान किया, ताकि नहरों के अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक भी पर्याप्त पानी पहुंच सके। पोलावरम परियोजना के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने, प्रमुख विशेषज्ञों को शामिल करने और निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना में 90.2 प्रतिशत सिविल निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और मुख्य बांध के गैप-1 तथा गैप-2 का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि परियोजना का कई बार निरीक्षण करने वाली विशेषज्ञ समितियों ने प्रगति पर संतोष जताया है। नायडू ने अधिकारियों को मार्च 2027 तक पोलावरम की मुख्य नहरों का काम पूरा करने तथा उनकी जलवहन क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने संपर्क सुविधा बेहतर बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परियोजना स्थल पर पुल निर्माण पूरा करने को भी कहा।मुख्यमंत्री ने गोदावरी और पेन्नार नदियों को जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा गोदावरी का पानी कावेरी नदी में पहुंचाने की संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sonia Gandhi ने खोले राजीव गांधी से पहली मुलाकात के राज! पहली नजर में दिल दे बैठने वाली रोमांटिक दास्तान सुनाई
    Next Article
    Rajasthan Panchayat Election: 16 जिलों की 3314 पंचायतों में दोपहर तक 45% वोटिंग दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment