Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार एसटीएफ ने बदायूं के गन हाउस पर तलाशी ली:कारतूस तस्करी के शक में रिकॉर्ड जांचे; संचालक के घर भी तलाशी

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित बदायूं गन हाउस पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बिहार एसटीएफ और बदायूं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। बिहार में पकड़े गए कारतूस तस्करों से पूछताछ के बाद टीम यहां पहुंची थी। करीब दो घंटे तक गन हाउस में रिकॉर्ड और कारतूसों की संख्या का मिलान किया गया। इसके बाद टीम लौट गई। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल कोई बरामदगी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। गन हाउस संचालक के घर भी ली तलाशी शहर के लावेला चौक इलाके में रहने वाले गुड्डू गाजी का रोडवेज बस स्टैंड के पास गन हाउस है। मंगलवार को बिहार एसटीएफ और बदायूं पुलिस की टीम ने यहां पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की। कारतूसों की संख्या का मिलान भी किया गया। इसके अलावा टीम ने गन हाउस संचालक के घर पर भी तलाशी ली। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है। कोई संदिग्ध तथ्य सामने आने पर इसकी जानकारी साझा की जाएगी। भोजपुर में 19,250 कारतूस के साथ पकड़े गए थे तीन तस्कर बिहार के भोजपुर में एसटीएफ ने तीन कारतूस तस्करों को पकड़ा था। उनके पास से 19,250 कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में मिली जानकारी और तस्करों की निशानदेही के आधार पर बिहार एसटीएफ ने बदायूं में कार्रवाई की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में शराब के नशे में युवक फंदे पर लटका:मायके में थी पत्नी, बच्चे घर से बाहर गए हुए थे
    Next Article
    सुल्तानपुर में 864 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार:ग्राहकों को बेचने के बाद चैट डिलीट, नकदी और मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment