Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में शराब के नशे में युवक फंदे पर लटका:मायके में थी पत्नी, बच्चे घर से बाहर गए हुए थे

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। शाम को घर लौटे बच्चों ने पिता का शव फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदौलपुरा मोहल्ला निवासी राजकुमार वर्मा (40) पुत्र दयाराम मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, उसे शराब पीने की लत थी। परिवार में पत्नी रामदेवी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। बताया गया कि रामदेवी कुछ समय पहले मायके गई हुई थी। घटना वाले दिन शाम को बच्चे घर के बाहर थे। इसी दौरान राजकुमार ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद बच्चे घर पहुंचे तो पिता को फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। परिजन राजकुमार के आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पर्यावरण जागरूकता अभियान:छात्रों को ईको फ्रेंडली, स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए किया जागरूक
    Next Article
    बिहार एसटीएफ ने बदायूं के गन हाउस पर तलाशी ली:कारतूस तस्करी के शक में रिकॉर्ड जांचे; संचालक के घर भी तलाशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment