Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार की सियासत पर लखनऊ में लगी होर्डिंग:सपा नेता ने लगवाई होर्डिंग, लिखा- 'BJP की राजनीति यही पहले इस्तेमाल करो फिर , फिर बर्बाद करो'

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बिहार की सियासत पर लगी होर्डिंग। सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग में नीतीश कुमार और भाजपा पर तंज कसते हुए बिहार की राजनीति में आए बदलाव को दर्शाया गया। सपा नेता मोहम्मद इख़लाक के द्वारा लगवाई की होर्डिंग में लिखा गया कि अखिलेश यादव ने सही कहा था भाजपा की यही राजनीति है 'पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो'। ‘पोस्टर में BJP की असलियत’ होर्डिंग में सब से ऊपर लिखा गया कि 'राजनीति का नया खेल' नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा 'राज्यसभा भेजने की तैयारी बिहार में अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री काम निकल गया तो किनारे कर दिया' इखलाक ने कहा कि जो पोस्टर लगा है ये भाजपा की असलियत दिखाने के लिए लगा है। क्यों हमारे नेता अखिलेश यादव ने पहले ही कह दिया था कि भाजपा वो पार्टी है 'जो पहले इस्तेमाल करती है फिर बर्बाद करती है'। सब लोग देख रहे हैं कि किस तरीके से बिहार में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का इस्तेमाल किया और अब नीतीश कुमार को ही साइड लाइन कर दिया गया। ‘आडवाणी को साइड लाइन किया ’ इखलाक ने कहा कि भाजपा अब अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। इससे पहले मुंबई में भी भाजपा ने काम किया किया था। दूसरे दल तो दूर की बात है भाजपा जब अपने ही नेता और शीर्ष नेतृत्व की नहीं हुई आडवाणी जैसे लोगों के साथ यह यही किया पहले इस्तेमाल किया और फिर साइड लाइन कर दिया तो दूसरे के बारे में क्या कहा जाए। ये लोग किसी के भी सगे नहीं है सिर्फ सत्ता में रहना चाहते हैं। उसके लिए जनता का जनादेश और भावनाएं भी मायने नहीं रखती है। ‘भाजपा का चेहरा उजागर’ इखलाक ने कहा कि भाजपा के चेहरे को जनता देख रही है। जनता समझ गई है इन्हें जैसे यूपी में 24 में जवाब दिया था वैसे ही 27 में भी दिया जाएगा। जनता बताएगी कि भाजपा की राजनीति सिर्फ बांटने की और राज करने की है। अब उत्तर प्रदेश और देश की जनता इन के खिलाफ खड़ी होगी भाजपा का जो चेहरा है वह हम जनता के सामने उजागर करने का काम कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में तेज रफ्तार कंटेनर पलटा:परिचालक की मौत; हादसे का CCTV वीडियो आया सामने
    Next Article
    होली पर रास्ता मांगने पर युवक पर हमला:मैनपुरी में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वार, फायरिंग भी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment