Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहारी कहकर चिढ़ाया तो साथी को मार डाला:बोला- ये सुनकर परेशान हो गया था, अमरोहा में प्रधान की डेरी पर दोनों काम करते थे

    12 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नजरपुर कलां में ग्राम प्रधान की डेयरी पर कार्यरत प्रदीप कुमार की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, डेयरी के दूसरे नौकर नितेश ने प्रदीप के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की थी। नितेश ने बताया कि वह प्रदीप द्वारा रोजाना की जाने वाली गाली-गलौज और उसे 'बिहारी-बिहारी' कहकर चिढ़ाने से परेशान था, जिसके चलते उसने यह वारदात की। हत्या के बाद आरोपी नितेश ने शव पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन तेल कम होने के कारण केवल कपड़े ही जल सके। इसके बाद उसने शव को पन्नी में लपेटकर मक्का की कुट्टी में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी नितेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान राकेश कुमार और गांव के वेदपाल सिंह साझेदारी में एक डेयरी चलाते हैं। मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी प्रदीप कुमार पिछले करीब पांच साल से इस डेयरी पर काम कर रहा था। घटना से एक दिन पहले, 17 अगस्त को प्रदीप की बहन अमन देवी अपनी छोटी बहन के साथ उससे मिलने आई थीं और दोपहर में घर लौट गईं। 18 अगस्त की सुबह जब वेदपाल सिंह डेयरी पहुंचे, तो प्रदीप वहां नहीं मिला। उसका मोबाइल और कपड़े डेयरी पर ही पड़े मिले। बहन से जानकारी लेने पर उसने भी प्रदीप के बारे में कुछ पता होने से इनकार किया। बुधवार शाम को ग्राम प्रधान राकेश कुमार और वेदपाल सिंह ने थाने पहुंचकर प्रदीप के लापता होने की सूचना दी। करीब दो घंटे बाद, उन्होंने पुलिस को भूसे की कोठरी में प्रदीप का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। देर रात, शक के आधार पर डेयरी कर्मचारी नितेश, जो बिहार के सीतामढ़ी जनपद के बतना थानाक्षेत्र के हरियापुर का निवासी है, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामकोट परिक्रमा का एक साल पूरा:हजारों रामभक्तों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे
    Next Article
    नोएडा में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस:दोपहर बाद बारिश के आसार, सामान्य से 9 प्रतिशत कम हुई बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment