Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में NDA ने सभी 5 राज्यसभा सीटें जीतीं:महागठबंधन के 4 विधायक नहीं पहुंचे, भाजपा को फायदा; वोट विवाद पर हरियाणा में काउंटिंग रुकी

    14 hours ago

    1

    0

    हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। NDA ने बिहार की सभी पांचों राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ऐलान किया है। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा पहुंच गए हैं। ओडिशा में काउंटिंग जारी है। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान दो कांग्रेसी विधायकों के वोटों पर आपत्ति के बाद काउंटिंग रोक दी गई। जानकारी के अनुसार बीजेपी के गौरव गौतम और किशन बेदी ने इन दोनों वोटों पर आपत्ति जताई। तीनों राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। बिहार और ओडिशा में मतदान के दौरान कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने माना है कि कांग्रेस विधायक दाशरथी गमांग, सोफिया फिरदोस और रमेश जेना ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया है। बिहार में NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले हैं। कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने वोट नहीं डाला। हरियाणा में 90 विधायक में से 88 विधायकों ने वोट डाला। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे। राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हम ICC ट्रॉफी चुराकर लाएंगे क्या? बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने ही PCB चीफ मोहसिन नकवी पर कसा तंज, VIDEO
    Next Article
    चारों धाम में गैर सनातनियों की एंट्री नहीं होगी:दैनिक भास्कर एप कॉन्क्लेव में बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष बोले- मोबाइल भी बैन रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment