Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरस्पीडिंग में दो बाइकों की भिड़ंत, पांच लोग घायल:सीतापुर में तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों के उड़े परखच्चे, घायलों की हालत नाजुक

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिधौली पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर एक अपाचे और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के बीच तेज रफ्तार के कारण यह जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों की पहचान अमेठी निवासी आशिफ, मारिया मिश्रिख निवासी राहुल पुत्र राम गुलाम, गरसा मिश्रिख निवासी सलमान (पुत्र अज्ञात), राजा राम (पुत्र रघुनंदन किशन) और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। सभी घायलों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों की अत्यधिक रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस घायलों पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो पलटी:एआरटीओ ने स्कूल प्रबंधक, मालिक और ड्राइवर पर दर्ज कराया मुकदमा
    Next Article
    लखनऊ में LDA ने 3 अवैध निर्माण सील किए:बिना मानचित्र बन रही थी कॉमर्शियल बिल्डिंग, प्रवर्तन टीम का एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment